
Maharashtra DA Hike : महाराष्ट्र सरकार ने की बड़ी घोषणा, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी
-
Renuka
- February 26, 2025
Maharashtra DA Hike : महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले ही बड़ी खुशखबरी दे दी है। वहीं राज्य सरकार ने मंगलवार को अपने लाखों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

महाराष्ट्र सरकार की बड़ी घोषणा
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। वहीं मंगलवार यानी 25 फरवरी को जारी आदेश के तहत, 5वें वेतन आयोग के अपरिवर्तित वेतनमान के अंतर्गत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 12% की वृद्धि की गई है। जानकारी के मुताबिक यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी, जबकि बकाया राशि का भुगतान फरवरी 2025 के वेतन के साथ किया जाएगा ।
अब महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोत्तरी

बता दें कि सरकारी प्रस्ताव (GR) के मुताबिक- DA को 443% से बढ़ाकर 455% कर दिया गया है। इससे राज्य के लगभग 17 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि सरकार ने यह फैसला होली के त्योहार से पहले किया है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। वहीं सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि- 1 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक का बकाया DA भी फरवरी 2025 के वेतन के साथ नकद में दिया जाएगा। इस बढ़ोतरी का खर्च संबंधित वेतन और भत्तों के बजटीय प्रावधानों से पूरा किया जाएगा।
लंबे समय से हो रही थी मांग
राज्य के सरकारी कर्मचारी पिछले कई महीनों से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में संगठनात्मक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर DA में वृद्धि करने का फैसला किया है। पहले महंगाई भत्ता 50% था, जिसे अब बढ़ाकर 53% कर दिया गया है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (798)
- अपराध (79)
- मनोरंजन (243)
- शहर और राज्य (303)
- दुनिया (349)
- खेल (233)
- धर्म - कर्म (397)
- व्यवसाय (133)
- राजनीति (456)
- हेल्थ (140)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (252)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (143)
- दिल्ली (173)
- महाराष्ट्र (97)
- बिहार (54)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (66)
- शिक्षा (87)
- नुस्खे (54)
- राशिफल (212)
- वीडियो (690)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..