
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी
-
Anjali
- November 12, 2024
Khalistani Terrorist Threat : खालिस्तानी आतंकी गुरपंतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कहा कि 16 व 17 नवंबर को राम मंदिर में हिंसा होगी। हिंदुत्व विचारधारा की स्थली अयोध्या को हिला देंगे। वहीं धमकी के बाद राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को और भी मजबूत किया गया। एसपी सुरक्षा ने राम मंदिर दर्शन मार्ग समेत प्रमुख स्थलों की जांच की। सुरक्षा बलों के साथ मौके का निरीक्षण किया।
वैसे तो राम मंदिर की सुरक्षा आम दिनों में भी सख्त रहती है और सुरक्षा घेरे से होकर ही श्रद्धालुओं को राम मंदिर में प्रवेश दिया जाता है। पन्नू ने वीडियो मैसेज में 16 और 17 नवंबर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। राम जन्मभूमि समेत रामनगरी की सुरक्षा बढ़ाई गई है। हालांकि, सुरक्षा से जुड़े हुए अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार किया।
बढ़ाई गई सुरक्षा
अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रवीण कुमार ने कहा कि अयोध्या की सुरक्षा पहले से ही हाई सिक्योरिटी जोन है। यहां तैनात सुरक्षा कर्मी भी आतंकी हमले से निपटने के लिए ट्रेंड हैं। पन्नू की धमकी का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से सुरक्षा की समीक्षा की गई है। साथ ही वीडियो की सत्यता की जांच भी की जा रही है।
पहले भी दे चुका है धमकी
यह पहला मौका नहीं है जब खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने राम मंदिर को लेकर धमकी दी हो। इससे पहले भी कई बार वह धमकी दे चुका है। गौरतलब है कि आतंकी पन्नू भारत के पंजाब को अलग कर खालिस्तान प्रान्त की मांग करता रहा है। कनाडा में सिख फॉर जस्टिस के नाम से एक ट्रस्ट चलाता है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2284)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (388)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (949)
- खेल (420)
- धर्म - कर्म (709)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (532)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (69)
- उत्तर प्रदेश (261)
- दिल्ली (297)
- महाराष्ट्र (192)
- बिहार (245)
- टेक्नोलॉजी (203)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (121)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (15)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (38)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..