
भारत में दौड़ेगी जापान की नई E10 बुलेट ट्रेन
-
Chhavi
- July 15, 2025
भारत की पहली Bullet Train परियोजना अब रफ्तार पकड़ चुकी है और बड़ी खबर ये है कि इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर जापान की नई जनरेशन की E10 बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। यह वही ट्रेन है जिसे जापान 2030 में लॉन्च करेगा और उसी समय भारत में भी इसके इस्तेमाल की संभावना है। अभी इस रूट पर E5 शिंकानसेन ट्रेन का परीक्षण किया जा रहा है। इसके आधार पर E10 मॉडल में भारत के लिए ज़रूरी बदलाव किए जाएंगे। मुंबई-अहमदाबाद Bulletin Train Route की कुल लंबाई 508 किमी है, जिसमें से 352 किमी गुजरात और 156 किमी महाराष्ट्र में है। अब तक 310 किमी वायाडक्ट का निर्माण हो चुका है।
रेल मंत्रालय के मुताबिक इस बुलेट ट्रेन परियोजना में जापान की Shinkansen Technology का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो दुनिया की सबसे सुरक्षित और तेज़ ट्रेन टेक्नोलॉजी मानी जाती है। 2026 में इसका पहला प्रोटोटाइप चलाया जाएगा और 2027 से व्यावसायिक सेवा शुरू होने की संभावना है।
भारत अब सिर्फ जापान पर निर्भर नहीं है। Indian Railway ने यूरोपीय और देशी तकनीकी भागीदारों के साथ मिलकर सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम पर काम शुरू कर दिया है। सरकार ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन का निर्माण करने का आदेश दिया है। इसके लिए ICF ने रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी BEML से साझेदारी की है।
इस परियोजना के शुरू होते ही भारत न केवल तेज़ रफ्तार रेल सेवा की दुनिया में कदम रखेगा, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। यह ट्रेन न केवल स्पीड में नए कीर्तिमान बनाएगी, बल्कि सुरक्षा, सुविधा और विश्वसनीयता में भी भारतीय रेलवे के लिए एक नया युग लाएगी। जल्द ही भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आएगी, जो देश की आधुनिकता और विकास की रफ्तार को और तेज़ करेगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1739)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (283)
- शहर और राज्य (336)
- दुनिया (725)
- खेल (349)
- धर्म - कर्म (535)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (417)
- हरियाणा (54)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (190)
- दिल्ली (216)
- महाराष्ट्र (138)
- बिहार (116)
- टेक्नोलॉजी (168)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (90)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (320)
- वीडियो (1031)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (68)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..