
जन्माष्टमी स्पेशल भोग: माखन मिश्री, पंचामृत और लड्डू बनाने की आसान रेसिपी
-
Anjali
- August 12, 2025
कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पावन त्योहार है। इसे पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार, श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल Janmashtami 2025 का पर्व दो दिनों तक मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 11:49 बजे शुरू होकर 16 अगस्त की रात 9:34 बजे तक रहेगी। स्मार्त संप्रदाय के लोग 15 अगस्त को और वैष्णव संप्रदाय के भक्त 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे।
इस अवसर पर मंदिरों और घरों में विशेष जन्माष्टमी स्पेशल भोग तैयार किए जाते हैं। इनमें माखन मिश्री रेसिपी, पंचामृत बनाने की विधि और जन्माष्टमी लड्डू रेसिपी का खास स्थान है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए Krishna Janmashtami Prasad के रूप में ये भोग चढ़ाए जाते हैं। आइए जानते हैं इस बार आप घर पर कैसे बना सकते हैं ये Easy Janmashtami recipes, जो न केवल स्वादिष्ट होंगी बल्कि भगवान कृष्ण की प्रिय भी होंगी।
माखन मिश्री रेसिपी – Lord Krishna favourite food
माखन मिश्री भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। माखन मिश्री भोग का Lord Krishna favourite food में एक है। बचपन में उन्हें माखन चोर कहा जाता था, इसलिए जन्माष्टमी पर माखन मिश्री चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।
बनाने की विधि:
- ताज़ा सफेद माखन (घर का बना हो तो और अच्छा) लें।
- उसमें शुद्ध मिश्री के दाने डालें।
- चाहें तो उसमें केसर और बारीक कटे मेवे डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।
- यह सरल जन्माष्टमी भोग प्रसाद कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है और इसे हर भक्त प्रेम से भगवान को अर्पित करता है।

पंचामृत बनाने की विधि – शुद्ध और सात्विक भोग
पंचामृत का अर्थ है ‘पांच अमृत’। यह Krishna Janmashtami Prasad का सबसे अहम हिस्सा है।
सामग्री:
- 1 कटोरी दही
- 1 कटोरी दूध
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच घी
- 2–3 चम्मच मिश्री
- तुलसी के पत्ते (जरूरी)
बनाने की विधि:
- एक साफ बर्तन में दूध, दही, घी, शहद और मिश्री डालें।
- अच्छी तरह मिलाकर अंत में तुलसी के पत्ते डालें।
- यह सात्विक Janmashtami Bhog Recipes में से एक है, जिसे पूजा में भगवान को अर्पित किया जाता है।

जन्माष्टमी लड्डू रेसिपी – Easy Janmashtami recipes में सबसे पसंदीदा
लड्डू जन्माष्टमी के भोग में मिठास घोलते हैं। आप इसे बेसन, बूंदी या नारियल से बना सकते हैं।
बेसन लड्डू विधि:
- 2 कप बेसन को धीमी आंच पर घी में भूनें।
- खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें।
- पिसी शक्कर और इलायची पाउडर मिलाएं।
- छोटे-छोटे लड्डू बनाकर भगवान को भोग लगाएं।
ये जन्माष्टमी लड्डू रेसिपी घर पर बहुत आसानी से बन सकती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है।

Janmashtami 2025 special food का महत्व
कृष्ण जन्माष्टमी पर बनाए गए भोग सिर्फ खाने के लिए नहीं होते, बल्कि इनमें भगवान के प्रति प्रेम, श्रद्धा और भक्ति का भाव जुड़ा होता है। चाहे माखन मिश्री रेसिपी हो, पंचामृत बनाने की विधि या जन्माष्टमी लड्डू रेसिपी, हर पकवान का संबंध भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी किसी न किसी कथा से होता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Frequently Asked Questions
Q1. जन्माष्टमी पर माखन मिश्री क्यों चढ़ाई जाती है?
Ans. भगवान कृष्ण बचपन में माखन चोरी करके खाते थे, इसलिए माखन मिश्री उनका सबसे प्रिय भोग है।
Q2. पंचामृत बनाने के लिए किन सामग्री की जरूरत होती है?
Ans. दूध, दही, शहद, घी, मिश्री और तुलसी के पत्ते पंचामृत के लिए जरूरी सामग्री हैं।
Q3. लड्डू बनाने की सबसे आसान विधि कौन सी है?
Ans. बेसन लड्डू की विधि सबसे आसान है, जिसमें बेसन को घी में भूनकर शक्कर और इलायची डालकर लड्डू बनाए जाते हैं।
Q4. क्या माखन मिश्री घर पर आसानी से बन सकती है?
Ans. हां, ताजा माखन और मिश्री मिलाकर कुछ ही मिनटों में यह तैयार हो जाती है।
Q5. भगवान कृष्ण को कौन-कौन से भोग सबसे प्रिय हैं?
Ans. माखन मिश्री, पंचामृत, लड्डू, दूध से बनी मिठाइयां और फल भगवान को प्रिय हैं।
Q6. पंचामृत में तुलसी डालना ज़रूरी है क्या?
Ans. हां, तुलसी पवित्र मानी जाती है और पंचामृत में इसे जरूर डाला जाता है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2140)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (349)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (880)
- खेल (386)
- धर्म - कर्म (651)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (263)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (197)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (382)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..