
IND vs ENG: 5 शतक लगे, फिर भी भारत हारा
-
Chhavi
- June 25, 2025
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने मैच में 835 रन बनाए, एक ही टेस्ट में 5 शतक लगाए गए, लेकिन फिर भी इंग्लैंड से हार गई। अब सवाल उठ रहा है—कौन हैं इस हार के गुनहगार? जानते हैं वो 7 खिलाड़ी जिन्होंने भारत की हार में बड़ी भूमिका निभाई।
1. करुण नायर की नाकामी
8 साल बाद वापसी कर रहे करुण नायर से सभी को उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने दोनों पारियों में निराश किया। पहली पारी में 0 और दूसरी में सिर्फ 20 रन बनाकर वो टीम पर बोझ साबित हुए।
2. प्रसिद्ध कृष्णा की महंगी गेंदबाज़ी
प्रसिद्ध कृष्णा ने भले ही 5 विकेट लिए, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी टीम को ले डूबी। पहली पारी में 6.40 की इकॉनमी से 128 रन, दूसरी में 92 रन, यानी उन्होंने इंग्लैंड को खुलकर रन बनाने दिए।
3. यशस्वी जायसवाल की फील्डिंग से नुकसान
पहली पारी में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल ने फील्ड में चार कैच छोड़े। खासकर दूसरी पारी में बेन डकेट का ड्रॉप कैच, मैच का टर्निंग पॉइंट बना।
4. रविंद्र जडेजा रहे बेअसर
टीम के इकलौते स्पिनर रविंद्र जडेजा का अनुभव किसी काम नहीं आया। गेंद से 47 ओवर में कुल 172 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट लिया। बल्लेबाज़ी में भी उन्होंने कुछ खास नहीं किया।
5. शार्दुल ठाकुर का फीका प्रदर्शन
लॉर्ड शार्दुल इस बार बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे। बल्लेबाज़ी में 1 और 4 रन, गेंदबाज़ी में सिर्फ एक छोटी सी चमक के बाद फिर गायब हो गए।
6. मोहम्मद सिराज की खाली मेहनत
सिराज ने मैच में 173 रन दिए, और सिर्फ एक विकेट लिया। उनकी गेंद पर छोड़ा गया बेन डकेट का कैच टीम को भारी पड़ा।
7. साई सुदर्शन की डेब्यू में नाकामी
पहला टेस्ट खेल रहे साई सुदर्शन भी फ्लॉप रहे। पहली पारी में जीरो, दूसरी में 30 रन, यानी वो मौके का फायदा नहीं उठा पाए। इतनी शानदार बैटिंग के बावजूद ये 7 गलतियां भारत को हार का स्वाद चखा गईं। अब सीरीज में वापसी के लिए इन गुनहगारों को खुद से सवाल पूछना होगा.
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1565)
- अपराध (124)
- मनोरंजन (275)
- शहर और राज्य (328)
- दुनिया (658)
- खेल (335)
- धर्म - कर्म (509)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (531)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (391)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (181)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (120)
- बिहार (93)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (68)
- राशिफल (299)
- वीडियो (994)
- पंजाब (26)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..