
भारत की गिरती पारी से इंग्लैंड को जीत की नई उम्मीद
-
Chhavi
- June 24, 2025
हेडिंग्ले टेस्ट के चौथे दिन भारत का निचला क्रम एक बार फिर ढह गया और इंग्लैंड को मिला एक ज़बरदस्त मौका। भारत की दूसरी पारी 364 रन पर सिमट गई और आखिरी 6 विकेट सिर्फ 31 रन पर गिर गए। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 371 रन बनाने हैं और स्टंप्स तक बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए हैं। ज़क क्रॉली 12 और बेन डकेट 9 रन पर नाबाद लौटे। इस टेस्ट में भारतीय टीम ने दूसरी बार निचले क्रम में बिखराव दिखाया। पहले पारी में भी आखिरी 6 विकेट सिर्फ 24 रन पर गिरे थे और अब वही कहानी दोहराई गई। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग ने दूसरी बार भारत की पूंछ पर कहर बरपाया और 4 गेंदों में 3 विकेट झटककर भारतीय पारी समेट दी।
लेकिन इस टेस्ट का असली सितारा बना Kl Rahul, जिन्होंने 137 रन बनाए और Rishabh Pant, जिन्होंने सिर्फ 118 गेंदों पर ताबड़तोड़ 118 रन ठोके। दोनों के बीच 195 रन की साझेदारी ने भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया था। लेकिन पंत एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में क्रॉली के हाथों बाउंड्री पर लपके गए और उसके बाद राहुल भी बोल्ड हो गए। अब मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक हो चुका है। इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन बनाने हैं—जो भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उसका दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य होगा। भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, जो पहले पारी में 5 विकेट ले चुके हैं, ने आखिरी सेशन में गेंद संभाली, लेकिन इंग्लिश ओपनर डटे रहे।
आखिरी दिन का खेल अब निर्णायक मोड़ पर है। भारत ने कभी 350+ स्कोर का बचाव करते हुए सिर्फ एक बार टेस्ट हारा है, और वो हार भी इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में आई थी। केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, "अगर हमें दो विकेट जल्दी मिलते हैं, तो हम फिर से मुकाबले में होंगे। "अब देखना है कि मंगलवार को कौन इतिहास रचता है—भारत गेंद से या इंग्लैंड बल्ले से। मुकाबला पूरी तरह खुला है और दोनों टीमों के लिए कुछ भी मुमकिन है
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1568)
- अपराध (124)
- मनोरंजन (275)
- शहर और राज्य (328)
- दुनिया (658)
- खेल (335)
- धर्म - कर्म (509)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (531)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (391)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (181)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (93)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (300)
- वीडियो (994)
- पंजाब (26)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..