
Aaj ka rashifal : 13 मार्च 2025 का दिन कैसा रहेगा, यह भी जानें क्या होते हैं 12 राशियों के रंग, दिन और ग्रह स्वामी?
-
Renuka
- March 13, 2025
Aaj ka rashiphal: आज का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। और कुछ व्यक्तियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
आज हम आपको यह भी बताएंगे कि ज्योतिष के अनुसार राशियों का अपना क्या शुभ रंग होता है। रंगों के अनुसार किस रंग का वस्त्र पहनने चाहिए और प्रत्येक राशियों के लिए ग्रहों का स्वामी कौन है?
मेष - आज मेष राशि वालों का समय मिला-जुला रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। सूझबूझ और समझदारी से अपने कामों को पूरा करें। आपको कार्य क्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। परिजनों का सहयोग रहेगा। सेहत के प्रति जागरूक रहें, सात्विक भोजन ही लें, वाद-विवाद बहस में न पड़ें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। किसी नए काम को करने की योजना आप बना सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।
- मेष राशि वालों के लिए शुभ दिन - मंगलवार, रंग - लाल, ग्रह स्वामी - मंगल होता है।
वृष- वृष राशि के लोग आज किसी नई प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं और कोई कानूनी मामला भी आपका सुलझ सकता है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात सोच-समझकर कहनी होगी। अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। आपका लेनदेन से संबंधित मामला सुलझेगा। करियर कारोबार में तेजी रखेंगे। सफलता बढ़ेगी।
- वृष राशि वालों के लिए शुभ दिन - शुक्रवार, रंग - गुलाबी, ग्रह स्वामी - शुक्र होता है।
मिथुन - मिथुन राशि वालों का आज मन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर टालने से बचना होगा। आपका जीवनसाथी आपको व्यापार के लिए कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं। आप कोई भी इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी।
- मिथुन राशि वालों के लिए शुभ दिन - बुधवार, रंग - हरा, ग्रह स्वामी - बुद्ध होता है।
कर्क - आज का दिन उत्साह से आगे बढ़ने का दिन है। साहस अनुशासन बनाए रखेंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखिए, इच्छित फल प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे। प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे। युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अपने बुद्धिबल से आप सफलता पाएंगे। पढ़ाई-लिखाई में रुचि बनी रहेगी। सीख सलाह बनाए रखेंगे। जोखिम से दूरी बनाए रखें।
- कर्क राशि वालों के लिए शुभ दिन - सोमवार, रंग - सफेद, ग्रह स्वामी - चंद्रमा होता है।
सिंह - आज सिंह राशि के लोगों की संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में हाथ बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है।
- सिंह राशि वालों के लिए शुभ दिन - रविवार, रंग - पीला, ग्रह स्वामी - सूर्य होता है।
कन्या - आज कन्या राशि सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखेंगे। संबंधियों से करीबी रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग बना रहेगा। साहस पराक्रम से काम लेंगे। वाणिज्य व्यापार में प्रभावी रहेंगे। अपनों के साथ से उत्साहित बने रहेंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहें। करियर व्यवसाय में सफलता पाएंगे। समझ बेहतर बनी रहेगी। साहस पराक्रम बना रहेगा। दोस्तों से तालमेल बढ़ेगा।
- कन्या राशि वालों के लिए शुभ दिन - बुधवार, रंग - हरा, ग्रह स्वामी - बुध होता है।
तुला - आज तुला राशि को अपनी आय और व्यय का संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी के लिए कोई उधार लेना चाहते हैं, तो वह आपको मिल सकता है। अपने पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके कुछ नए विरोधी खड़े हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
ये भी जानें- साल 2025 की 5 सबसे भाग्यशाली राशियां: जानिए क्या कहती है आपकी किस्मत
- तुला राशि वालों के लिए शुभ दिन - शुक्रवार, रंग - गुलाबी, ग्रह स्वामी - शुक्र होता है।
वृश्चिक - आज आपका जीवन स्तर बेहतर रहेगा। वाणी व्यवहार में प्रभाव बना रहेगा। तेजी से आगे आने की सोच रखेंगे। योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। नवीन विचारों और कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे। लाभ के अवसर बने रहेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
- वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ दिन - मंगलवार, रंग - लाल, ग्रह स्वामी - मंगल होता है।
धनु - आज धनु राशि के लोगों के लिए किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का दिन होगा। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
- धनु राशि वालों के लिए शुभ दिन - गुरुवार, रंग - पीला, ग्रह स्वामी - गुरु होता है।
मकर - आज मकर राशियों की आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। उपहार के अवसर बढ़ेंगे। करियर कारोबार में बड़ा लक्ष्य प्राप्त होगा। वरिष्ठ जन सहयोग मिलेगा। यात्रा की संभावना हो सकती है। आर्थिक मामलों में संपर्क संवाद बना रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में प्रयास बढ़ाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रयास बनेंगे।
- मकर राशि वालों के लिए शुभ दिन - शनिवार, रंग - काला, ग्रह स्वामी - शन होता है।
कुंभ - आज का दिन कुंभ राशि के लिए आकस्मिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके बॉस आपके कामों की खूब तारीफ करेंगे। आपका व्यवसाय पहले से बेहतर रहेगा। आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन खुश रहेगा।
- कुंभ राशि वालों के लिए शुभ दिन - शनिवार, रंग - नीला, ग्रह स्वामी - शनि होता है।
मीन - आज मीन राशियों के लिए भाग्य और विश्वास से तेजी से आगे बढ़ेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे। दीर्घकालिक योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे। सूची बनाकर तैयारी से आगे बढ़ेंगे। वाणिज्यिक प्रयास बेहतर बनेगा। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बनाए रखेंगे।
- मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन - गुरुवार, रंग - पीला, ग्रह स्वामी - गुरु होता है।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें..
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (749)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (307)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (363)
- व्यवसाय (121)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (82)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (16)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..