Dark Mode
  • day 00 month 0000
Aaj ka Rashifal, 18 March 2025 : 18 मार्च का कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 18 March 2025 : 18 मार्च का कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़े आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 18 March 2025 : 18 मार्च, दिन मंगलवार, सभी राशियों के लिए काफी खास है। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

 

मेष राशि :-
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होने वाला रहेगा और आपकी कला कौशल में निखार आएगा। साथ ही आप अपने कामों में पुरी मेहनत से आगे बढ़ेंगे, वहीं आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा आपका मनोबल बढ़ेगा और आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

ये भी पढ़े- मीन राशि की गुप्त बातें: जानें इस राशि के अद्भुत गुण और रहस्य


वृषभ राशि :-
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अपने मन में ईर्ष्या द्वेष की भावना बनी रहेगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। वहीं प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। इसके अलावा सामाजिक कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथ ही आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।


मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है, वहीं आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका जीवन स्तर भी पहले से बेहतर रहेगा और आप शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। साथ ही पारिवारिक समस्याओं को आप मिलकर दूर करने की कोशिश करें। इसके अलावा आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है।


कर्क राशि :-
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए रचनात्मक प्रयास बेहतर करने वाला रहेगा और आप अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में आपसी वाद-विवाद बनाने में लगे रहेंगे। इसी के साथ आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा और किसी से धन उधार बहुत ही स्वच्छ विचार कर लें, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी।


सिंह राशि :-
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन कानूनी मामलों पर पूरा ध्यान देने वाला रहेगा और विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों में सक्रियता बढ़ेगी। वहीं आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध नहीं करना है और आपको किसी परिवार के सदस्यों की ओर से आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। इसके अलावा आपके सीनियर से आपकी कहा सुनी हो सकती है, इसलिए आप वाणी की मधुरता बनाए रखें।


कन्या राशि :-
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखमय बना रहने वाला है। वहीं आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होगा। साथ ही परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं कार्य क्षेत्र में आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। इसके अलावा आपको धन संचार को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।


तुला राशि :-
आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए शासन और सता का पूरा लाभ दिलाने वाला रहेगा। वहीं आप लेनदेन के मामले में पहले से बेहतर रहेंगे और आपका विश्वास भरपूर रहेगा। वहीं आपको कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिलने से खुशी बनी रहेगी। इसके अलावा आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा और आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। साथ ही आपको किसी वाद विवाद की स्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।


वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ मिलने वाला रहेगा और आपसी सहयोग की भावना मन मे बनी रहेगी। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं को गति मिलेगी और उच्च शिक्षा की मार्ग प्रशस्थ होगे। वहीं पुण्य कार्यों में वृद्धि होगी और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। इसके अलावा उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्थ होंगे। वहीं आप आज के दिन बिजनेस में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।


धनु राशि :-
आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। वहीं आप अपने कामों में पूरे नीति नियम बनाए रखें और परिवार के किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजर अंदाज न करें और किसी से धन उधार लेने से बचे और आपको अपने विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है।


मकर राशि :-
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। वहीं परिवार के सदस्यों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। इसी के साथ दांपत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि जीवनसाथी आपकी बातों को समझेंगे। दूसरी ओर मित्रों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

 ये भी जानें- आपकी राशि क्या है? जन्मतिथि और नाम के आधार पर जानें


कुंभ राशि :-
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अपने कार्यों को पूरा ध्यान देने वाला रहेगा और आपको अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखना होगा और कार्य राजनीति में कार्यरत लोगों को विपक्षियों से सावधान रहना होगा। साथ ही आप कार्य क्षेत्र में अनुशासन से काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। इसके अलावा आप किसी को धन उधार ना दें, क्योंकि उसे मिलाने में आपको समस्या आएगी और अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखें, बजट पर पूरा ध्यान दें।


मीन राशि :-
मीन राशि के लोगों घर में आज के दिन खुशियां आएंगी औऱ किसी भूमि व मकान की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसी के साथ जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। वहीं आपकी माताजी को किसी शारीरिक समस्या के आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। दूसरी ओर आपको बेवजह किसी बात को लेकर वाद-विवाद में पढ़ने से बचना होगा।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?