Dark Mode
  • day 00 month 0000
Aaj ka Rashifal, 16 March 2025 : आज इन राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़े आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 16 March 2025 : आज इन राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़े आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal, 16 March 2025 : 16 मार्च, दिन रविवार, सभी राशियों के लिए काफी खास है। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

 

 

मेष राशि :-
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है, आप अपने कार्यों को बहुत कम समय में ही पूरा कर देंगे। इसके अलावा आपको आज के दिन वाहनों से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, साथ ही आप अचानक से किसी यात्रा पर जा सकते हो। साथ ही आपको आय के साधनों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा, वहीं दूसरें लोगों की बातों में आने से बचना होगा। वहीं अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस करा सकते हैं।


वृषभ राशि :-
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है, साथ ही आपको अपने ख्यालों पर काबू रखना होगा, कुछ उल्टा-सीधा ना सोचे। साथ ही आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क रहे। वहीं जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी होती है तो उनसे बातचीत और संपर्क करना अच्छा है। इसी के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।


मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला रहेगा, आपकी पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाते है तो अपने सामान का खासतौर पर ध्यान रखें। वहीं आज कोई मेहमान आपके घर आ सकता है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। इसके अलावा जो लोग घर से बाहर रहते हैं वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे।


कर्क राशि :-
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अपने कार्य क्षेत्र में मिल रहे मौकों का भरपूर फायदा उठाने वाला रहेगा। साथ ही आपको बड़े खर्चे करने पड़ सकते है, हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है, जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा। इसके अलावा अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। इसी के साथ रिश्तों से परे आपकी अपनी भी एक दुनिया है और उस दुनिया में आज आप दस्तक दे सकते हैं।

 

 ये भी जानें- आपकी राशि क्या है? जन्मतिथि और नाम के आधार पर जानें

 

सिंह राशि :-
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहने वाला है, साथ ही जिन लोगों ने लोन लिया था, आज उसे चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं परिवार के सदस्यों में थोड़ा मतभेद हो सकता है। इसके अलावा अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। वहीं आज आपकी संतान की शिकायतें बनी रहेगी।


कन्या राशि :-
कन्या राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन ऊर्जा के स्तर को फिर से बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। वहीं किसी काम को करने से पहले उस क्षेत्र के विशेषज्ञ से जरूर सलाह लेवें। दूसरी ओर आज अपने प्रिय से किसी भी प्रकार की नाराजगी वाली बात न कहें।


तुला राशि :-
आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन रहेगा, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। वहीं किसी रिश्तेदार की सहायता से आपके कारोबार में वृद्धि होगी और मन खुश रहेगा। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। वहीं आज के दिन अपने करीबी मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है ।


वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने गुस्से पर काबू करने पर लाभकारी होगा। वहीं आपके रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है, वहीं इससे बचने के लिए अपने नज़रिए में खुलापन अपनाएँ और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। इसके अलावा आज आपका आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।


धनु राशि :-
धनु राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन यात्रा पर जाने वाला रहेगा, साथ ही आपको सुकून की प्राप्ति होगी। आय के साधनों में बढ़ोत्तरी भी होती नजर आएगी। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। इसके अलावा किसी परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बना सकते है।


मकर राशि :-
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कठिनाईयों से भरा रहने वाला है, वहीं हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। साथ ही आज के दिन अपने धन और खर्चों पर काबू करें। इसके अलावा घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आपका मन खुश रहेगा। साथ ही आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।


कुंभ राशि :-
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है, आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करोंगे। वहीं पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं। इसी के साथ आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज देने की योजना बनाओगें। इसके अलावा पिता या बड़ा भाई आज आपकी किसी गलती पर आपको डांट सकता है।


मीन राशि :-
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए आय के कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहाँ आप सबके ध्यान का केन्द्र होंगे। साथ ही जीवन में आ रही दिक़्क़तों का तेजी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इसके अलावा अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?