
हरियाली अमावस्या 2025 आज, पितृ तर्पण, पुण्य दान का पावन अवसर, जानें शुभ मुहूर्त
-
Renuka
- July 24, 2025
हरियाली अमावस्या धर्म, आध्यात्म और पर्यावरण के संगम का पर्व
सावन का महीना हिंदू धर्म में सबसे पवित्र समय माना जाता है और इस दौरान आने वाली अमावस्या की तिथि का विशेष महत्व होता है। सावन अमावस्या 2025 (Sawan Amavasya 2025) यानी हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) इस बार 24 जुलाई को है, यानी आज के दिन को पितरों की आत्मा की शांति, पुण्य प्राप्ति और पापों के नाश के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन तर्पण, पिंडदान और दान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
सावन अमावस्या (Sawan Amavasya 2025) यानी हरियाली अमावस्या 2025 (Hariyali Amavasya) का महत्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी बहुत अधिक है। मान्यता है कि इस दिन पूर्वजों को तर्पण और पिंडदान करने से वे तृप्त होते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। यह तिथि पितृ शांति के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है।
पितृ तर्पण और दान इस दिन का मुख्य हिस्सा होता है। हरियाली अमावस्या 2025 (Hariyali Amavasya) के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना, जल तर्पण करना और ज़रूरतमंदों को अन्न या कपड़े दान करना विशेष पुण्यदायक माना गया है। जो लोग पितृ दोष से परेशान हैं, उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए।
श्रावण अमावस्या (Sawan Amavasya 2025) की तिथि
हरियाली अमावस्या 2025 (Hariyali Amavasya) की तिथि 24 जुलाई की सुबह 2:28 बजे से शुरू होकर 25 जुलाई की दोपहर 12:40 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार सभी धार्मिक कार्य 24 जुलाई को किए जाएंगे। हरियाली अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान करने का विशेष फल मिलता है।
हरियाली अमावस्या 2025 (Hariyali Amavasya) सिर्फ धार्मिक नहीं, पर्यावरणिक दृष्टि से भी अहम मानी जाती है। यह दिन प्रकृति से जुड़े रहने, पेड़-पौधे लगाने और पर्यावरण को बचाने के संकल्प का भी प्रतीक है। कई स्थानों पर इस दिन वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास में आने वाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या (Sawan Amavasya 2025) कहा जाता है। सावन महीने की शुरुआत होती है इसलिए इसे हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है।
हरियाली अमावस्या पर दान करें ये चीजें
काले तिल-काले कपड़े: हरियाली अमावस्या 2025 (Hariyali Amavasya) पर काले तिल और काले वस्त्र दान करना बहुत शुभ माना गया है. ये चीजें पितृदोष को शांत करती हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती हैं।
सरसों का तेल- सरसों का तेल पितरों को प्रिय माना गया है, इसे दान करने से जीवन में नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
लौंग - लौंग दान करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और रोगों से भी सुरक्षा मिलती है।
कपूर - कपूर का दान पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक है, इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
इलायची - इलायची दान करने से वाणी में मधुरता आती है और पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहती है।
लोहे से बनी वस्तुएं - लोहे का दान पितृ ऋण से मुक्ति दिलाता है और जीवन में स्थायित्व और मजबूती लाता है।
हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) स्नान मुहूर्त
सावन अमावस्या 2025 (Sawan Amavasya 2025) स्नान मुहूर्त सुबह 4:15 बजे से 4:57 बजे तक रहेगा। पवित्र नदी में स्नान करना सबसे उत्तम होता है। अगर नदी संभव न हो तो घर में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। पितृ दोष निवारण उपाय के लिए हरियाली अमावस्या 2025 (Hariyali Amavasya) बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस दिन दान करने से कुंडली में पितृ दोष शांत होता है। साथ ही जीवन में बार-बार आने वाली अड़चनें भी कम होने लगती हैं। शनि से जुड़ी चीजें जैसे तेल और लोहे का दान विशेष लाभ देता है। हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) पर क्या करें क्या न करें, इस पर ध्यान देना जरूरी है। इस दिन शुभ कार्यों में ध्यान, स्नान, तर्पण, दान, पूजा और व्रत करना अच्छा माना जाता है। वहीं गुस्सा, निंदा, अपवित्रता और झूठ बोलने से बचना चाहिए, जिससे पुण्य फल में वृद्धि हो सके।
सावन में पर्यावरण संरक्षण
सावन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश हरियाली अमावस्या 2025 (Hariyali Amavasya 2025) के माध्यम से दिया जाता है। वृक्ष लगाकर, जल स्रोतों को साफ रखकर और प्लास्टिक से दूरी बनाकर हम प्रकृति के ऋण को चुका सकते हैं। मथुरा और वृंदावन में इस दिन विशेष पूजा और दर्शन होते हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1801)
- अपराध (136)
- मनोरंजन (293)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (752)
- खेल (355)
- धर्म - कर्म (549)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (539)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (49)
- राजस्थान (432)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (198)
- दिल्ली (220)
- महाराष्ट्र (142)
- बिहार (131)
- टेक्नोलॉजी (169)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (330)
- वीडियो (1035)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (70)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..