Dark Mode
  • day 00 month 0000
Dr. Manmohan Singh : पूर्व पीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, देशभर में शोक की लहर

Dr. Manmohan Singh : पूर्व पीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, देशभर में शोक की लहर

Manmohan Singh Death :  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।


देशभर में शोक की लहर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है। जिसके चलते देशभर में शोक की लहर छा गई। देश ने अपने एक ओर रत्न को खो दिया । बता दें कि गुरुवार की शाम को उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात 9:51 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई प्रमुख व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।


7 दिनों का राष्ट्रीय शोक
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है। वह 92 वर्ष की आयु में निधन हुए। भारत सरकार ने उनके सम्मान में आज के सभी निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राज्य के सर्वोच्च सम्मान के साथ किया जाएगा। यह राष्ट्रीय शोक तब घोषित किया जाता है जब देश में कोई प्रमुख नेता, कलाकार या ऐसी महत्वपूर्ण शख्सियत जिनका राष्ट्र के लिए जीवनभर योगदान रहा हो, का निधन होता है, तो उनके सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की जाती है।


पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा- भारत अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक प्रकट कर रहा है। वे एक साधारण परिवार से उठकर प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर कार्य किया और देश की आर्थिक नीतियों पर गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके योगदान व्यावहारिक और प्रभावी थे, और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किए।


मैंने अपने गुरु को खो दिया: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह जी ने अपनी बेजोड़ बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र के प्रति गहरी समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं ने अपने गुरु और मार्गदर्शक को खो दिया है। हम सभी, जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें गर्व के साथ हमेशा याद करेंगे।


कांग्रेस ने भी रद्द किए कार्यक्रम
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने भी अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह समेत सभी कार्यक्रम अगले सात दिनों के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। इसमें सभी आंदोलन और आउटरीच गतिविधियाँ भी शामिल हैं। पार्टी के कार्यक्रम 3 जनवरी, 2025 से फिर से शुरू होंगे, और इस शोक अवधि में पार्टी का झंडा आधा झुका रहेगा।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?