Dark Mode
  • day 00 month 0000
Meghalaya: अचानक आयी बाढ़ से अब तक गई 10 लोगों की जान

Meghalaya: अचानक आयी बाढ़ से अब तक गई 10 लोगों की जान

मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स और दक्षिण गारो हिल्स जिलों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन ने बीते शुक्रवार से अब तक कम से कम 10 लोगों की जान ले ली है। लगातार हो रही बारिश ने कई जगहों पर स्थिति और बिगड़ गई है, खासकर गासुआपारा क्षेत्र में काफी खराब हो गई है। एक दुखद घटना में, हतियासिया सोंगमा गांव में भूस्खलन के कारण एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल थे। भूस्खलन से उनका घर दब गया था। मेघालय के मुख्यमंत्री के. संगमा ने दालू और हतियासिया सोंगमा में हुई मौतों पर गहरा दुख जताया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत देने की घोषणा की है। गारो हिल्स में हो रही भारी बारिश के असर की समीक्षा बैठक में उन्होंने प्रभावित समुदायों के लिए तुरंत सहायता की जरूरत पर जोर दिया।

बीते शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव कार्यों के लिए तैनात कर दिया गया है। बीते शुक्रवार आधी रात से हो रही लगातार बारिश के कारण गासुआपारा में एक पुल ढह गया और कई भूस्खलनों ने दालू और बाघमारा के बीच सड़क संपर्क बाधित कर दिया, जिससे राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है।

मुख्यमंत्री संगमा ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री संगमा ने सड़क संपर्क बहाल करने के लिए वैकल्पिक रास्तों की तलाश करने का निर्देश दिया और तेजी से निर्माण के लिए बेली पुल तकनीक के उपयोग का सुझाव दिया। उन्होंने राज्य में सभी लकड़ी के पुलों को मजबूत और टिकाऊ ढांचों से बदलने पर भी जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की क्षति से बचा जा सके। जिला प्रशासन को उच्च सतर्कता पर रखा गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?