
भयकंर ठंड का अभी और करना होगा सामना, 14 जनवरी की रात से बिगड़ेगा मौसम, इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट
-
Anjali
- January 13, 2025
Weather Update IMD Forecast: देशभर के ज्यादातर राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर लहर चल रही है। 14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिम विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा। इस वजह से लोगों को अगले दो दिनों तक बारिश के साथ ठंड का सामना करना पड़ेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में जहां आज घना कोहरा छाया, वहीं दिल्ली-NCR में कोल्ड वेव ने ठिठुरन का अहसास कराया है।
14 जनवरी से करवट बदलेगा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 जनवरी से मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है। एक पश्चिम विक्षोभ पंजाब के ऊपर एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 14 से 16 जनवरी के बीच 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने के आसार हैं। दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने से 25 ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट हुईं। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहा। मध्यप्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। राजस्थान में कई जगह ओले गिरे।
Daily Weather Briefing English (12.01.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 12, 2025
YouTube : https://t.co/YWvLI7OOpz
Facebook : https://t.co/75XZjnqyHl#imd #weatherupdate #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #weathernews #coldwave #coldday #rainfallupdate #fog #mausam@moesgoi @ndmaindia @DDNational… pic.twitter.com/Df0WjIQHZj
इन राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके असर से उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ तूफान आने की संभावना है। इसके असर से 16 जनवरी तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, माहे, कराईकल में बिजली गिर सकती है। हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
अगले पांच दिनों का मौसम का हाल
- 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में कोल्ड-डे जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत पूरे पूर्वोत्तर में कोहरे का अलर्ट है।
- 14 जनवरी को पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा पड़ सकता है। तमिलनाडु और केरल में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ की वजह से गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- 16 जनवरी को भी पहाड़ी राज्यों और पंजाब व हरियाणा में बारिश हो सकती है। मगर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, असम, त्रिपुरा और मेघालय में घना कोहरा पड़ेगा।

Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..