
Ahmedabad Plane Crash पर सीएम भजनलाल शर्मा का आया बयान, जताया गहरा दुख
-
Shweta
- June 12, 2025
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा (Ahmedabad Plane Crash) हुआ जब एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोइंग विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 232 यात्री और 10 क्रू मेंबर शामिल थे।
हादसे के बाद क्षेत्र में काले धुएं का बड़ा गुबार देखा गया और आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव और अग्निशमन कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने बताया कि कई घायलों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान लगभग दोपहर दो बजे मेघाणी नगर में गिरा।
एयर इंडिया क्रैश 2025 (Air India Crash 2025) को लेकर एयर इंडिया ने एक्स (X) पर आधिकारिक बयान में कहा कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
इस घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद विमान दुर्घटना (Ahmedabad Plane Crash) का समाचार अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। मैं सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”
एयर इंडिया क्रैश (Air India Crash 2025) ने देश को झकझोर कर रख दिया है, और प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी और राहत कार्य जारी हैं।
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 12, 2025
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों की कुशलता एवं सुरक्षा हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1465)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (323)
- दुनिया (573)
- खेल (327)
- धर्म - कर्म (495)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (156)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (369)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (48)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (155)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (288)
- वीडियो (954)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..