
BrahMos Missile: ब्रह्मोस के डर से पाकिस्तान जर्मनी से मांग रहा एयर डिफेंस सिस्टम
-
Shweta
- June 10, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान को ऐसा झटका दिया कि वह अब तक उससे उबर नहीं पाया है। उस सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह हो गए थे। खासकर भारत की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos missile) ने उसे भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद से पाकिस्तान की फौज और हुकूमत लगातार दबाव में हैं और अब वह अपनी सुरक्षा को लेकर दूसरे देशों से मदद मांग रहा है।
भारत-पाकिस्तान तनाव (India-Pakistan tension ) के हालिया हालात ने पाकिस्तान को मजबूर कर दिया है कि वह अपने एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत करे। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान अब जर्मनी और इटली से अत्याधुनिक रक्षा तकनीक की गुहार लगा रहा है। उसकी नजर खास तौर पर जर्मनी के IRIS-T और इटली के CAMM-ER डिफेंस सिस्टम पर है।
हालांकि, पाकिस्तान की पहली पसंद जर्मनी का IRIS-T सिस्टम है क्योंकि यह मिसाइल रक्षा प्रणाली ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos missile) जैसे सुपरसोनिक हथियारों को इंटरसेप्ट करने में सक्षम मानी जाती है। इटली का CAMM-ER सिस्टम अपेक्षाकृत कम रेंज और स्पीड वाला है, इसलिए पाकिस्तान का रुझान जर्मनी की ओर अधिक है।
IRIS-T डिफेंस सिस्टम की खासियत यह है कि यह मिड रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है जिसकी रेंज लगभग 40 किलोमीटर तक जाती है और यह 20 किलोमीटर की ऊंचाई तक के लक्ष्यों को भेद सकता है। ड्रोन, क्रूज मिसाइलों और अन्य हवाई हमलों के खिलाफ यह काफी प्रभावी है।
भारत-पाकिस्तान तनाव (India-Pakistan tension) के बढ़ते माहौल में पाकिस्तान अब वह गलती नहीं दोहराना चाहता जो उसने चीन के कमजोर डिफेंस सिस्टम पर भरोसा करके की थी। ब्रह्मोस के पिछले हमले के बाद पाकिस्तान ने यह महसूस किया कि उसे अब भरोसेमंद और आधुनिक सुरक्षा प्रणाली की आवश्यकता है। IRIS-T ने यूक्रेन युद्ध के दौरान खुद को साबित किया, जब इसने रूस की दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन्स को सफलतापूर्वक रोका, जिनमें पी-800 ओनिक्स जैसे हथियार भी शामिल थे, जो तकनीकी रूप से ब्रह्मोस के समान माने जाते हैं।
इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि ब्रह्मोस मिसाइल के खौफ और भारत-पाकिस्तान तनाव ने पाकिस्तान को सैन्य रणनीति बदलने और अंतरराष्ट्रीय मदद लेने को मजबूर कर दिया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..