
Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में बीजेपी का 'संकल्प पत्र', किसानो का कर्ज माफ़ सहित 25 लाख रोजगार का वादा
-
Ashish
- November 10, 2024
Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी किया। गृह मंत्री शाह ने कहा कि महायुति की सरकार ने किसानों के सम्मान, गरीबों की मदद और महिलाओं के आत्मसम्मान को बनाए रखने का काम किया है। आज जारी संकल्प पत्र महाराष्ट्र के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। भाजपा ने अपने 25 सूत्रीय संकल्प पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं पर खासा फोकस किया है।
विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम (Deputy CM) देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप (Roadmap) है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। यह महाराष्ट्र के पूर्व विकास का संकल्प पत्र हैं। हम प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान है। 23 नवंबर को मतगणना होगी। भाजपा इस चुनाव में महायुति गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में है। बीजेपी महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है।
भाजपा का 25 सूत्रीय संकल्प पत्र
- लाडली बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये। सलाना 25,200 रुपये देने का वादा।
- किसान सम्मान निधि में किसानों के कर्ज माफी का एलान। सलाना 12,000 की जगह 15,000 रुपये देने की बात।
- हर गरीब को खाद्य सुरक्षा और घर देने का वादा।
- वृद्धावस्था पेंशन धारकों को हर महीने 2,100 और साल में 25,200 रुपये देने का एलान।
- आवश्यक वस्तुओं की कीमत स्थिर रखने का वादा।
- 10 लाख छात्रों को 10,000 रुपये की स्कॉलरशिप और 25 लाख रोजगार।
- 45,000 गांवों में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने का वादा।
- आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 15,000 वेतन और बीमा कवरेज।
- बिजली बिल, सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा में 30 फीसदी की कमी लाने पर फोकस।
- सरकार बनने के 100 दिन के अंदर विजन महाराष्ट्र @2028 पेश करने का वादा।
- महाराष्ट्र को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना।
- महाराष्ट्र को फिनटेक हब और नागपुर, पुणे, नासिक को एयरोस्पेस हब बनाने का एलान।
- सोयाबीन पर एमएसपी बढ़ाने का वादा। न्यूनतम कीमत 6000 रुपये प्रति क्विंटल करने का संकल्प।
- 2027 तक 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।
- 500 बचत समूहों के लिए 1,000 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड उपलब्ध कराएंगे।
- अक्षय अन्न योजना के तहत निम्न आय वाले परिवारों को मुफ्त भोजन।
- महारथी और अटल टिकरिंग लैब्स योजना के माध्यम से रोबोटिक्स और एआई में प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
- उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार महाराष्ट्र में कौशल जनगणना कराई जाएगी।
- हर जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज आकांक्षा केंद्र की स्थापना।
- एससी- एसटी और ओबीसी समुदाय से उद्यमी तैयार करने की योजना। 15 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा।
- ओबीसी, एसबीसी, आईडब्ल्यूएस और वीजेएनटी छात्रों की ट्यूशन और परीक्षा शुल्क की पूरी प्रतिपूर्ति की जाएगी।
- युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद युवा स्वास्थ्य कार्ड और वार्षिक स्वास्थ्य जांच का एलान।
- महाराष्ट्र के गौरवशाली किलों और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण।
- जबरन धर्म परिवर्तन के विरुद्ध कानून बनाएंगे।
- आधुनिक तकनीक की सहायता से मानव-वन्यजीव संघर्ष साथ ही जंगली जानवरों की सुरक्षा।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधार-सक्षम सेवाएं, सरकारी अस्पतालों में स्वतंत्र ओपीडी शुरू करेंगे।
तुष्टीकरण वाली है MVA की राजनीति: अमित शाह
संकल्प पत्र को जारी करने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाविकास अघाड़ी की राजनीति तुष्टिकरण वाली है। बनावटी मुद्दे लंबे समय तक नहीं टिकते हैं। एमवीए की घोषणाएं सत्ता के लालच के लिए हैं। भाजपा का घोषणा पत्र लोगों के उम्मीदों का संकल्प है। हमारा संकल्प पत्र पत्थर पर खिंची लकीर है। महाविकास अघाड़ी का चुनाव अभियान आपसी विरोध से घिरा है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1884)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (778)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (571)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (544)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (449)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (208)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (74)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..