Dark Mode
  • day 00 month 0000
बिहार बना 'क्राइम कैपिटल': राहुल गांधी का BJP और नीतीश पर तीखा हमला

बिहार बना 'क्राइम कैपिटल': राहुल गांधी का BJP और नीतीश पर तीखा हमला

बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ा, राहुल गांधी का बड़ा हमला

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर बिहार की गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और भाजपा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि बिहार अब “क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया” बन चुका है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। वहीं भाजपा कोटे के मंत्री “कमीशन” कमाने में व्यस्त हैं।

 

राहुल गांधी का बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा “बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’, हर गली में डर, हर घर में बेचैनी। बेरोजगार युवाओं को हत्यारा बना रहा है गुंडाराज।” उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि सिर्फ 11 दिनों में 31 हत्याएं हो चुकी हैं।

 

"इस बार चुनाव सरकार बदलने का नहीं, बिहार बचाने का है"
राहुल गांधी का बयान यहीं नहीं रुका। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि “बिहार को बचाने” का चुनाव है। उनका आरोप है कि नीतीश कुमार ने शासन की कमान भाजपा और केंद्र सरकार के हवाले कर दी है, जहां नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर राज्य का प्रशासन चल रहा है।

 

अपराधों की बाढ़: व्यापारी से लेकर शिक्षक तक निशाने पर

राज्य में कानून व्यवस्था (Bihar law and order) की स्थिति पर नजर डालें तो हालात वाकई चिंताजनक हैं। पिछले कुछ दिनों में व्यवसायी गोपाल खेमका, भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार, एक दुकानदार, महिला, शिक्षक और वकील सहित कई लोगों की हत्याएं हुई हैं। ये सभी घटनाएं दर्शाती हैं कि आम जनता पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है।

 

SCBR के आंकड़ों ने खोली नीतीश सरकार की पोल?

राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (State Crime Record Bureau) के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से जून 2025 के बीच राज्य में औसतन हर महीने 229 हत्याएं हुईं, यानी कुल 1,376 हत्या के मामले दर्ज हुए। वर्ष 2024 में यह संख्या 2,786 और 2023 में 2,863 थी।

इन आंकड़ों से साफ है कि बिहार की कानून व्यवस्था (Bihar law and order) लगातार बिगड़ रहा है और बिहार क्राइम कैपिटल बनने की ओर अग्रसर है।

 

विपक्ष का बढ़ता हमला और जनता की चिंता

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, बिहार की कानून-व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। राहुल गांधी का बयान इस मुद्दे को केंद्र में लाकर भाजपा और नीतीश कुमार दोनों को कठघरे में खड़ा कर रहा है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि सत्ता पक्ष इस आरोपों का क्या जवाब देता है और क्या जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?