Dark Mode
  • Friday 25 July 2025 14:31:39
कहां से चुनाव लड़ेंगे दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल? CM आतिशी की सीट भी बता दी

कहां से चुनाव लड़ेंगे दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल? CM आतिशी की सीट भी बता दी

Delhi Assembly Election 2025: सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इस बार किस सीट से लड़ेंगे, इसका खुलासा कर दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बता दिया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कहां से चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ चीफ ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बताया कि इस बार भी वो नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे जहां से वे वर्तमान में विधायक हैं और सीएम आतिशी अपनी कालकाजी सीट से लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी सीट नहीं बदल रहे हैं। बाकी सीटों पर भी जल्द ही हम घोषणा कर देंगे।

 

केजरीवाल के विपक्ष में कौन?
केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला ‘मुख्यमंत्री पुत्रों’ और आम आदमी के बीच होगा। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस ने तीन बार मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत नेता शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश वर्मा को उनके खिलाफ मैदान में उतार सकती है।

 

मनीष सिसोदिया की सीट क्यों बदली?
क्या ऐसा लग रहा था कि मनीष सिसोदिया पटपड़गंज की सीट नहीं जीत पाएंगे इसलिए उनकी सीट बदल दी गई? इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ऐसा नहीं है। मनीष सिसोदिया अवध ओझा को पार्टी में लेकर आए। अवध ओझा इस देश में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम हैं। जब मनीष अवध ओझा को लेकर आए तो उन्होंने सीट ऑफर किया था कि मैं अपनी सीट आपको दे रहा हूं। शिक्षक की सीट मैं शिक्षक को विरासत में दे रहा हूं। ये उन दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग है।"

 

जीतने के लिए लड़ते हैं चुनाव- केजरीवाल
पिछली बार मनीष सिसोदिया की जीत का मार्जिन 3000 से थोड़ा ऊपर था, इस पर उन्होंने कहा कि मार्जिन ऊपर नीचे होते रहते हैं। केजरीवाल ने साफ किया कि हम जीतने के लिए चुनाव लड़ते हैं।

 

अब तक 32 सीटों पर AAP ने उतार दिए उम्मीदवार
गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं। शुक्रवार को आप ने नजफगढ़ सीट से सामाजिक कार्यकर्ता तरुण यादव को टिकट दिया। इस तरह से पार्टी ने तीसरी लिस्ट के साथ अब तक 32 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए। पहली लिस्ट में 11 और दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है। पिछले चुनाव में आप ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीट पर जीत दर्ज की थी। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं।



Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?