
सीमा पर तनाव के बाद भारत-पाकिस्तान के DGMO की 12 बजे बातचीत
-
Manjushree
- May 12, 2025
22 अप्रैल के आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। पड़ोसी मुल्क ने भी जवाबी हवाई हमले किए, जिन्हें भारत ने गैर-जिम्मेदाराना हमलों को नाकाम कर दिया। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे सीमा पर तनाव के सीजफायर होने के बाद दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच अहम DGMO टेलीफोनिक वार्ता आज 12 बजे होगी, जिसमें नियंत्रण रेखा पर चर्चा होगी।
भारत-पाकिस्तान सेना संवाद देशों के बीच पहले सीजफायर को लेकर हो चुकी है। भारत ने पाकिस्तान को लगातार सीमा पार फायरिंग रोकने को भी कहा था। सीमा पर संघर्ष विराम को लेकर पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल कासिफ अब्दुल्ला ने भारत के DGMO को शनिवार को तीन बजकर 35 मिनट पर कॉल किया था, फिर शाम 5 बजे से दोनों देशों ने सीजफायर का ऐलान कर दिया था। सीजफायर को लेकर फैसले के बाद रविवार को पाकिस्तान की ओर से कोई ऐसी हरकत नहीं हुई जिससे तनाव बढ़े, और अभी हालात सामान्य हैं। सीमा पर से सटे सरहदी इलाकों के लोग चैन की सांस ले रहे हैं। सेना ने दावा किया है कि शांति बहाल है और जन जीवन सामान्य है।
10 मई की शाम 6:30 बजे तीनों सेनाओं ने 1 घंटा 10 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें बताया गया कि हमने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है। करीब 40 पाकिस्तान के सेना जवान और अधिकारी मारे गए थे। हमारे किसी सेना पायलट को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन हमारे 5 सेना जवान शहीद हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, आज दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) वार्ता 12 बजे में कोई अन्य देश शामिल नहीं होगा। DGMO स्तर पर वार्ता में देखना होगा कि इस वार्ता में क्या फैसला लिया जाता है। भारत पाकिस्तान DGMO बातचीत के बाद 2.30 बजे DGMO की प्रेस ब्रीफिंग होगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (380)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..