
भारतीय महिलाओं ने जीता अंडर 19 एशिया कप, बांग्लादेश को 41 रन से हराया
-
Ashish
- December 22, 2024
भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने फाइनल में लड़कों से मिली हार का बदला ब्याज सहित ले लिया। बांग्लादेश के खिलाफ महिला अंडर 19 एशिया कप की खिताबी जंग में भारत ने घातक गेंदबाजी के दम पर शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने त्रिशा के अर्धशतक के दम पर 7 विकेट पर 117 रन बनाए। लक्ष्य छोटा था लेकिन घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम महज 76 रन पर ढेर हो गई।
अंडर 19 एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने टॉस हारकर भी शानदार जीत दर्ज की। टीम की बल्लेबाजी निराशाजनक रही और आधी टीम 84 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी। लगातार गिरते विकेटों के बीच त्रिशा ने अकेले एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 47 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए और टीम को संकट से निकाला। उनकी इस पारी की बदौलत भारत 20 ओवर में बांग्लादेश के खिलाफ 117 रन बनाने में सफल रहा। मिथिला विनोद ने 17 रन बनाए जबकि कप्तान निक्की प्रसाद ने 12 रन बनाए।
बांग्लादेश से हिसाब बराबर
जब भारत ने बांग्लादेश को 118 रनों का लक्ष्य दिया तो प्रशंसकों को एक और ट्रॉफी की उम्मीद जगी। हाल ही में पुरुष टीम ने फाइनल में भारत को हराकर अंडर 19 एशिया कप का खिताब जीता था। भारतीय महिलाओं ने यहां बाजी पलटी और पुरुष टीम से मिली हार का बदला लिया। आयुषी शुक्ला ने तीन विकेट, परुनिका सिसोदिया और सोनम यादव ने 2-2 विकेट लेकर मैच भारत की झोली में डाल दिया। बांग्लादेश की पूरी टीम 18.3 ओवर में महज 76 के स्कोर पर ढेर हो गई और भारत ने मैच 41 रनों से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1488)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (588)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (498)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (376)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (965)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..