
दिल्ली कूच कर रहे किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोका, पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल
-
Ashish
- December 14, 2024
दिल्ली कूच कर रहे किसानों के जत्थे को शंभू बॉर्डर पर रोक दिया गया है। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति भी देखने को मिली। किसानों को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। इसमें कुछ किसानों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। इसके बाद किसान वापस चले गए। इसी बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने देशभर में ट्रैक्टर मार्च करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में ट्रैक्टर मार्च होगा। इसके बाद 18 दिसंबर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक पंजाब में हर जगह पर पूरी तरह रेलों को जाम किया जाएगा।
307 दिन से जारी है विरोध प्रदर्शन
किसानों का विरोध प्रदर्शन 307 दिन से जारी है। किसानों ने एक बार फिर 'दिल्ली चलो' मार्च फिर से शुरू किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए थे। पुलिस की कार्रवाई के कारण विरोध स्थल पर तनाव पैदा हो गया, क्योंकि किसानों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को नियंत्रित करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
क्या बोले किसान?
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हम चाहते हैं कि देशभर के किसान अपनी आवाज उठाएं, अगर वो ऐसा करेंगे तो आंसू गैस समेत ये सारी चीजें बंद कर दी जाएंगी और हमें दिल्ली जाने दिया जाएगा और हमारी मांगें पूरी की जाएंगी। हरियाणा पुलिस जनता को गुमराह कर रही है। 100 लोगों का पैदल चलना देश के लिए खतरनाक कैसे हो सकता है?
6 किसान घायल
एमएसपी समेत अपनी 12 सूत्यरी मांगों को लेकर तीसरी बार 'दिल्ली कूच' करते ही किसानों पर पानी की बौछार की गईं और आंसू गैस के गोले दागे गए। इस कार्रवाई में 6-7 किसान घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल के लिए ले जाया गया। किसानों ने पहले ही दावा किया था कि
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..