
कुशाग्र के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेला शह मात का खेल
-
Suresh Kumar
- October 4, 2024
यूपी (गोरखपुर): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खेल और खिलाड़ियों के प्रति गहरा लगाव है। और यह पूरा देश जानता है। और बात जब नन्ही खेल प्रतिभाओं की हो... गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के सबसे कम उम्र के फीडे रेटेड खिलाड़ी (FIDE Rated Player) गोरखपुर निवासी कुशाग्र अग्रवाल के साथ शतरंज खेल कर उत्साहवर्धन किया। सीएम योगी ने इस लिटिल चैम्प से शतरंज के खेल में मोहरों की चाल और शह-मात पर खूब बात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कुशाग्र के साथ शह मात का खेल खेला कुशाग्र अभी महज 6 साल का हैं। UKG में पढ़ता हैं।लेकिन उसकी उपलब्धि उम्र से काफी बड़ी है।1428 रैपिड फीडे रेटिंग हासिल कर वह इस समय भारत में सबसे कम उम्र के फीडे-रेटेड खिलाड़ी हैं। महज 4 साल की उम्र में कुशाग्र ने में शतरंज खेलना शुरू किया। और अपनी प्रतिभा के दम पर एक साल में ही फीडे रेटिंग हासिल कर ली। शतरंज का शुरुआती प्रशिक्षण उन्हें अपनी बहन अविका से मिला जो खुद भी शतरंज की बेहतरीन खिलाड़ी हैं। कुशाग्र अब तक पटना, बेंगलुरु, पुणे जैसी जगह पर आयोजित लगभग कई अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटेड प्रतियोगिताओं में अपना प्रतिनिधित्व कर पुरस्कार जीत चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल कुशाग्र को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया बल्कि उनके साथ शतरंज खेलकर खूब उत्साह भी बढ़ाया। उन्होंने कुशाग्र से शतरंज की चालों से जुड़ी बारीकियों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि कुशाग्र अग्रवाल की प्रतिभा को और निखारने के लिए यूपी सरकार हर तरह से मदद करेगी। और कहा कि शतरंज का नन्हा अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी आने वाले समय में अपने जिले प्रदेश ही नहीं अपितु नाम देश-दुनिया में रोशन करेगा।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2284)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (388)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (949)
- खेल (420)
- धर्म - कर्म (709)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (579)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (532)
- हरियाणा (68)
- मध्य प्रदेश (69)
- उत्तर प्रदेश (261)
- दिल्ली (297)
- महाराष्ट्र (192)
- बिहार (245)
- टेक्नोलॉजी (203)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (121)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (405)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (22)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (94)
- उत्तराखंड (20)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (15)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (11)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (38)
- लाइफ स्टाइल (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..