Dark Mode
  • Wednesday 2 April 2025 21:15:20
सर्दियों में जाएं इन जगहों पर, भूल जाओगे स्विट्ज़रलैंड

सर्दियों में जाएं इन जगहों पर, भूल जाओगे स्विट्ज़रलैंड

 

जनवरी और फरवरी का महीना भारत में यात्रा के लिए एक शानदार समय होता है। ठंड का मौसम, साफ आसमान और त्योहारों का माहौल यात्रा का आनंद दोगुना कर देता है। इस समय भारत के कई ऐसे स्थान हैं, जहां प्रकृति की खूबसूरती और सांस्कृतिक धरोहरों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं 2025 में घूमने के लिए भारत के कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल हैं जहां हम अपने वेकेशन्स को और भी यादगार बना सकते हैं।

 

 

1. केरल

 

अलेप्पी के बैकवाटर्स:

 

अलेप्पी बैकवाटर लगभग 300 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। अलेप्पी बैकवाटर्स को एक्सप्लोर करने का सबसे आकर्षक और आरामदायक तरीका हाउसबोट है। हाउसबोट में मेहमानों के लिए एक बेडरूम, अटैच्ड बाथरूम, एक ओपन डेक, एक किचन और 2 या 3 सर्विस मैन उपलब्ध हैं। हाउसबोट में 2 या 3 दिन की यात्रा अलेप्पी की सबसे खूबसूरत नहरों को कवर कर सकती है। यहाँ हाउसबोट में रुकने का अनुभव अद्भुत होता है।

 

 

सर्दियों में जाएं इन जगहों पर, भूल जाओगे स्विट्ज़रलैंड

मुन्नार और वायनाड की चाय बागान:

 

मुन्नार, वायनाड और इडुक्की में स्थित चाय बागान, हरे-भरे पहाड़ी इलाकों में बसे हैं और यहां की ठंडी हवा और चाय की सुगंध आपको एक अद्वितीय अनुभव देती है। जनवरी और फरवरी में केरल का मौसम ठंडा और सुखद होता है, जो यात्रा के लिए एकदम सही समय है।

 

2. राजस्थान

 

जयपुर के किले और महल:

भारत की पिंक सिटी जयपुर अपने इतिहास और संस्कृति के लिए बहुत मशहूर है, यहां की वास्तुकला सबका मन मोह लेती है। जयपुर का अमर किला, हवा महल और सिटी पैलेस जैसी स्थापित कला के अद्भुत नमूने आपको राजस्थान की शाही विरासत का अनुभव कराते हैं। इन किलों और महलों में घूमते हुए आपको राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर का एहसास होता है।

 

 

 

सर्दियों में जाएं इन जगहों पर, भूल जाओगे स्विट्ज़रलैंड

 

जैसलमेर का रेगिस्तान:

 

जैसलमेर का किला थार मरुस्थल के बीच स्थित है, जो 'गोल्डन सिटी' के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं और रेगिस्तान में रुककर रात बिताने का अनुभव ले सकते हैं।

 

उदयपुर की झीलें और महल:

 

उदयपुर की झीलों की शांति और महलों की भव्यता इसे एक रोमांटिक डेस्टिनेशन बनाती है। पिछोला झील पर नाव की सवारी करते हुए आप इसकी सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं।

 

 

ये भी पढ़े:-स्वस्थ जीवनशैली: कैसे बनाएं अपने जीवन को बेहतर

 

 

3. गोवा

 

बागा और अंजुना बीच:

 

गोवा के प्रसिद्ध समुद्र तट, जैसे बागा और अंजुना, विश्वभर में पर्यटकों द्वारा पसंद किए जाते हैं। यहां की नाइटलाइफ, समुद्र के किनारे के क्लब और पार्टी इवेंट्स इसे एक बेहतरीन छुट्टी स्थल बनाते हैं। गोवा के तटों पर जल क्रीड़ाओं जैसे पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग और डाइविंग का अनुभव कर सकते हैं।

 

 

सर्दियों में जाएं इन जगहों पर, भूल जाओगे स्विट्ज़रलैंड

गोवा के चर्च:

 

गोवा के चर्च और किले इसकी पुर्तगाली विरासत को दर्शाते हैं। आप अगुआड़ा किला और बासिलिका चर्च के अवशेषों की यात्रा कर सकते हैं।

 

 

4. उत्तराखंड

 

औली:

 

औली, उत्तराखंड में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां देश और विदेश से टूरिस्ट आते हैं। यह हिल स्टेशन बद्रीनाथ के रास्ते में स्थित है। यहां एशिया की सबसे लंबी केबल कार है जो कि 4 किमी लंबी है। इस केबल कार में बैठकर पर्यटक औली के अद्भुत प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते हैं, और बर्फ से ढकी चोटियों के दृश्य देखते हैं।

 

 

सर्दियों में जाएं इन जगहों पर, भूल जाओगे स्विट्ज़रलैंड

ऋषिकेश और हरिद्वार:


ऋषिकेश और हरिद्वार दोनों ही सर्दी के मौसम में पर्यटन के लिए बेहद शानदार जगह हैं। जनवरी और फरवरी के बीच का समय यहां घूमने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। ऋषिकेश में आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और ट्रैकिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों के लिए परफेक्ट हैं, सर्दी के मौसम में यहां का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जो घूमने और एडवेंचर गतिविधियों के लिए परफेक्ट है।

 

जनवरी और फरवरी में भारत का हर कोना अपनी अलग-अलग खूबसूरती और खासियतें बिखेरता है। चाहे आप बर्फ से ढके पहाड़ों का आनंद लेना चाहें, रेगिस्तान की शाही ठाट-बाट देखें, या समुद्र की लहरों के साथ सुकून पाना चाहें, भारत में हर अनुभव आपका इंतज़ार कर रहा है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?