
9 अप्रैल 2025 का राशिफल: जानें क्या है आपकी राशि का हाल
-
Manjushree
- April 9, 2025
9 अप्रैल 2025 राशिफल मिथुन, सिंह, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है
Today's Horoscope: आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 का दिन। मिथुन राशि वाले लोगों के भाग्य का पूरा साथ रहेगा, तो वहीं वृश्चिक राशि वाले किसी से उधार न लें। राशि के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या कहता है? आइए जानें आज का राशिफल के अनुसार ज्योतिषीय भविष्यफल सभी 12 राशियों के लिए।
मेष (Aries)
आज मेष राशि वाले दोस्तों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आपके इनकम में वृद्धि होगी। पुराने दोस्त और सगे-संबंधी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ (Taurus)
आज वृषभ राशि वाले अपने करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, आज आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज आपकी जरूरी काम से भागदौड़ रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज कार्य में मन थोड़ा कम लगेगा।
मिथुन (Gemini)
आज मिथुन राशि वाले लोगों के भाग्य का पूरा साथ रहेगा। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। किसी बात को लेकर अटल भी रह सकते हैं, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। उधार दिए हुए पैसे वापस मिलेंगे। व्यापार से जुड़े यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक व्यय से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के लोगों को आज कोई शारीरिक परेशानी से आराम मिलेगा और आप पहले से ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता हासिल होगी।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि को व्यापार में जुड़े मामलों में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए पैसों से जुड़े कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। कारोबार से जुड़े नए अनुबंध हो सकते हैं। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। घर के कलह से बचें।
तुला (Libra)
आज तुला राशि के लोगों का मन अध्यात्म में ज्यादा लगेगा। घरवालों या दोस्तों के साथ मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। मानसिक कष्ट की संभावना हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन उपयुक्त है। इसलिए जो भी मन में है, उसे साफ-साफ शब्दों में कह डालें। किसी काम से यात्रा सफल रहेगी। किसी बात पर झगड़े से बचें। कानूनी बाधा दूर होगी। किसी काम से लाभ मिलने की संभावना हो सकती है।
धनु (Sagittarius)
आज किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है, लेकिन कल अपनी वाणी पर संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य पर आज ध्यान देना होगा। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में लाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के प्रेम-प्रसंग से जुड़े सच्चे समाचार प्राप्त होंगे। फिजूल के झंझटों में न पड़ें। आज आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज आपके इनकम में वृद्धि होगी।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वाले अगर शेयर मार्केट में पैसा लगाया हुआ है, तो आज उसमें थोड़ी हानि हो सकती है, लेकिन समय रहते इसमें सुधार हो जाएगा। आपके पास कई अच्छे अवसर आएंगे, जिनका लाभ आप उठा सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता से मन अनमना सा रहेगा। आज लाभ के अवसर रहेंगे।
मीन (Pisces)
मीन राशि के लिए आज के दिन आपका खर्च जुड़े कार्य बढ़ सकते हैं। लेकिन चिंता न करें, क्योंकि कुछ ही दिनों में इसका उचित लाभ आपको जल्द मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति के माहौल रहेंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (860)
- अपराध (86)
- मनोरंजन (247)
- शहर और राज्य (310)
- दुनिया (379)
- खेल (245)
- धर्म - कर्म (418)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (486)
- हेल्थ (146)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (270)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (33)
- उत्तर प्रदेश (149)
- दिल्ली (178)
- महाराष्ट्र (98)
- बिहार (58)
- टेक्नोलॉजी (140)
- न्यूज़ (69)
- मौसम (67)
- शिक्षा (89)
- नुस्खे (59)
- राशिफल (227)
- वीडियो (760)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (2)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..