
वक्फ बिल पर राहुल गांधी सरकार पर क्यों भड़के?
-
Manjushree
- April 5, 2025
राहुल गांधी ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर मोदी सरकार पर किये तीखे वार
ऐसा नहीं है कि वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम का विरोध कांग्रेस ने नहीं किया। कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विधेयक के विरोध में वोटिंग की। कांग्रेस के कई मुस्लिम सांसदों ने तो अपने जुबानी जंग से सरकार को मुसलमानों का विरोधी करार दे दिया, खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाले दलों ने जब पूरी ताकत से संसद में विरोध किया, पर गांधी परिवार ने अपना मुंह बंद कर लिया था। इमरान प्रतापगढ़ी का स्पीच भी तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें कहा कि "हम ही को कातिल कहेगी दुनिया, हमारा ही कत्लेआम होगा, हम ही कुआँ खोदते फिरेंगे, हम ही पे पानी हराम होगा।" पर कांग्रेस के बड़े नेता इस संबंध में अपना मुंह संसद में नहीं खोले। वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पर बोलते हुए कांग्रेस की एक बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार ने जबरन यह बिल पास कराया है।
अब राहुल गांधी ने वक्फ बिल को लेकर मोदी सरकार (PM Modi) पर तीखे वार किए और कहा कि वक्फ संशोधन कानून अभी तो मुसलमानों को निशाना बना रहा है, लेकिन भविष्य में दूसरे समुदायों को भी प्रभावित कर सकता है।
मुसलमानों के खिलाफ
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास कर दिया गया है। इस बिल को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए और जोरदार आलोचना की है। उनका कहना है कि यह कानून मुसलमानों के खिलाफ है और संविधान का उल्लंघन करता है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मोदी सरकार पर हमला बोल दिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पहले ट्वीट करते हुए लिखा कि यह कानून अभी तो मुसलमानों को निशाना बना रहा है, लेकिन भविष्य में बाकी समुदायों को भी प्रभावित कर सकता है।
RSS का ईसाई समुदाय पर ध्यान

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडिल पोस्ट पर लिखा, "मैंने पहले ही कहा था कि वक्फ बिल सिर्फ मुसलमानों को नहीं, बल्कि बाकी धर्मों को भी निशाना बनाने का रास्ता बना सकता है। अब आरएसएस (RSS) ने ईसाई समुदाय पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। ऐसे समय में देश का संविधान ही है, जिसका हम सहारा ले सकते हैं और उसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।" राहुल गांधी ने इससे पहले भी ट्विटर पर पोस्ट कर विधेयक को मुसलमानों को कमजोर करने वाला बिल बताया है। मुसलमानों की वक्फ संपत्ति और धार्मिक स्वतंत्रता छीनने की कोशिश है। धार्मिक आजादी के अधिकार अनुच्छेद 25 के अनुसार यह संविधान मुसलमानों पर सीधा हमला है।
वोट बैंक राजनीति की शुरुआत राहुल गांधी ने भी शुरू कर दी है। अब मुसलमानों की बातें करते-करते दूसरे समुदायों के भविष्य पर चिंतित दिख रहे हैं। अब यह सरकार पर हमला है या वाकई में देश के संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं।
फ़िलहाल देश की सरकार का मानना है कि इस विधेयक के लागू होने गरीब और पिछड़े लोगों को न्याय मिल सकेगा और उनका हक भी उनसे नहीं छीना जाएगा।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..