Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 14 February Darshan :  बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि

Banke Bihariji 14 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि

Banke Bihariji 14 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 14 फरवरी 2025 और फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार है। आज सुकर्मा योग में है, आज के दिन व्रत रखकर माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि- लक्ष्मी पूजा करने से आपके सुख, समृद्धि, धन, वैभव आदि में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, जिससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।



आज का पंचांग- 14 फरवरी 2025
पक्ष- कृष्ण
आज की तिथि- द्वितीया
आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी
सूर्योदय- 07:00 AM
सूर्यास्त - 06:11 PM
वार - शुक्रवार

 

ये भी जानें- Holi Festival 2025 : 2025 में कब मनाया जाएगा रंगों का त्यौहार, जानें क्या है होली के पर्व की मान्यता

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?