Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 24 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, माघ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि

Banke Bihariji 24 January Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, माघ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि

Banke Bihariji 24 January Darshan :  बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 24 जनवरी 2025 और माघ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार है। आज के दिन मंदिर में जाकर कमल और मखाना माता को अर्पित करें, संपत्ति और संतान की प्राप्ति चाहते हैं, तो गजलक्ष्मी मां की उपासना करें। वहीं मान्यता है कि इससे संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है और वंश वृद्धि के भी योग बनते हैं।

 

आज का पंचांग- 24 जनवरी 2025
आज की तिथि- दशमी
आज का नक्षत्र- अनुराधा
सूर्योदय- 07:15 AM
सूर्यास्त - 05:46 PM
वार - शुक्रवार

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?