Dark Mode
  • day 00 month 0000
Banke Bihariji 05 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, माघ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि

Banke Bihariji 05 February Darshan : बांके बिहारी जी के आज के दर्शन, माघ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि

Banke Bihariji 05 February Darshan :  बांके बिहारी जी के आज के दर्शन। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 05 फरवरी 2025 और माघ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार है। मान्यता है कि- आज के दिन भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण होने पर अपने प्राण त्यागे थे। उनकी स्मृति में यह व्रत किया जाता है। इस दिन तिल, जल और कुश से पितामह भीष्म के निमित्त तर्पण करने का विधान है। साथ ही भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए और कुंडली में कमजोर बुध को मजबूती देने के लिए हरी मूंग की दाल को चावल के साथ मिलाकर दान करना चाहिए।

 

आज का पंचांग- 05 फरवरी 2025
पक्ष- शुक्ल
आज की तिथि- अष्टमी
आज का नक्षत्र- भरणी
सूर्योदय- 07:08 AM
सूर्यास्त - 06:03 PM
वार - बुधवार

 

ये भी जानें- Complete Guide to Ganesha Chaturthi 2025: Date, History, and Celebration Tips

 

निधिवन में प्रकट हुए बांके बिहारी जी
संत हरिदास जी निधिवन में अपनी बांसुरी और स्वर माधुर्य से राधा-कृष्ण की लीलाओं का गान करते थे। कहा जाता है कि एक दिन जब वे भक्ति और प्रेम में डूबकर भजन गा रहे थे, तो राधा-कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं उनके सामने प्रकट हुए। संत हरिदास जी ने जब भगवान का यह दिव्य रूप देखा, तो उनसे प्रार्थना की कि वे एक रूप में प्रकट होकर हमेशा भक्तों के बीच रहें। उनकी प्रार्थना पर भगवान राधा-कृष्ण ने एक दिव्य मूर्ति का रूप धारण किया। यह मूर्ति बांके बिहारी जी के नाम से प्रसिद्ध हुई।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?