Dark Mode
  • day 00 month 0000
National Voters Day : आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जानें क्या है इस दिन का महत्व और इतिहास

National Voters Day : आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस, जानें क्या है इस दिन का महत्व और इतिहास

National Voters Day 2025 :   आज भारत में 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य भारत में चुनावों में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना और लोकतंत्र को मजबूत करना है। इस दिन को मतदान के मौलिक अधिकार का जश्न मनाया जा सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके। इसी के साथ ही मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है, यह दिन नागरिकों को उनके वोट के माध्यम से देश के भविष्य को आकार देने की भूमिका पर जोर देता है। तो आइए जानते है कि आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन, कब से हुई शुरुआत-


आज नेशनल मतदाता दिवस
हर साल 25 जनवरी के दिन को नेशनल वोटर्स डे के रूप में भारत में मनाया जाता है। यह दिन को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 2011 में शुरू किया था, यह दिवस नए मतदाताओं को मतदान के अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से लोगों में चुनावी प्रक्रिया के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया जाता है।


कब से मनाया जाता है यह दिन
बता दें कि भारत के चुनाव आयोग ने 2011 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की स्थापना की थी, 25 जनवरी को मनाया जाने वाला यह वार्षिक कार्यक्रम EC के अपने स्थापना दिवस के साथ मेल खाता है। वहीं 1950 में गठित चुनाव आयोग ने मतदाता में जागरूकता और उनकी भागीदारी को बढ़ाने की आवश्यकता को पहचाना। इसी के साथ इसे खास तौर पर युवाओं को मतदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया।

 

ये भी पढ़े- National Tourism Day 2025

 


आखिर क्यो मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस
यह दिवस लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, इस दिन लोगों को यह याद दिलाया जाता है कि वोट देना उनका अधिकार और कर्तव्य है। चुनाव में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है और बेहतर सरकार बनती है इसके साथ ही यह दिवस मतदाता सूची में नाम जोड़ने के प्रति जागरूकता भी फैलाता है।


क्या है इस दिन का महत्व
मुख्य रूप से राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस लोकतंत्र में मतदान के अधिकार और जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित करता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना और मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना है। साथ ही यह दिन नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया के प्रति जिम्मेदारी महसूस कराता है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?