Dark Mode
  • day 00 month 0000
US Deports Illegal Migrants :  अमेरिका से निर्वासित लोगों का दूसरा जत्था पहुंचा अमृतसर,119 की जगह 116 प्रवासी आए भारत

US Deports Illegal Migrants : अमेरिका से निर्वासित लोगों का दूसरा जत्था पहुंचा अमृतसर,119 की जगह 116 प्रवासी आए भारत

US Deports Illegal Migrants :  अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों की घर वापसी का दौर जारी है। वहीं अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध प्रवासियों से भरा विमान शनिवार यानी 15 फरवरी को अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा है। वहीं जानकारी के मुताबिक जिसमें करीब 116 भारतीय शामिल रहे ।

 

निर्वासित लोगों का दूसरा जत्था
अमेरिका से करीब 116 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार देर रात पंजाब के अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। बता दें कि अवैध प्रवास पर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई के तहत निर्वासित किए गए भारतीयों का दूसरा जत्था था। वहीं सूचना के मुताबिक विमान शनिवार की रात 10 बजे के अपेक्षित समय के बजाय रात करीब 11:30 बजे हवाई अड्डे पर उतरा। इससे पहले 5 फरवरी को एक अमेरिकी सैन्य सी-17 विमान 104 निर्वासितों को लेकर इसी हवाई अड्डे पर आया था।


कई राज्यों के लोग शामिल

 

US Deports Illegal Migrants :  अमेरिका से निर्वासित लोगों का दूसरा जत्था पहुंचा अमृतसर,119 की जगह 116 प्रवासी आए भारत

जानकारी के अनुसार इस विमान में करीब 116 लोग अपने देश वापस लौटे है। जिसमें 67 पंजाब से, 33 हरियाणा से, 8 गुजरात से, 3 उत्तर प्रदेश से, 2 गोवा से, 2 महाराष्ट्र, 2 राजस्थान से, 1 हिमाचल प्रदेश और 1 जम्मू-कश्मीर से हैं। वहीं बताया कि- अधिकांश निर्वासित लोग 18 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। साथ ही बताया कि- पहले ऐसी खबरें थीं कि विमान में 119 प्रवासी सवार होंगे, लेकिन अब यात्रियों की लिस्ट के अनुसार दूसरे जत्थे में निर्वासित लोगों की संख्या 116 है।


5 फरवरी को आया था पहला जत्था
बता दें कि 05 फरवरी, 2025 को भारतीय निर्वासितों को लेकर अमेरिकी एयरफोर्स का पहला विमान अमृतसर पहुंचा था, जिसमें कुल 104 भारतीय नागरिक थे। वहीं इनमें से कई निर्वासितों ने ये दावा किया था कि- अमेरिका से अमृतसर पहुंचने की पूरी यात्रा के दौरान उनके हाथ-पैरों में हथकड़ी लगी रही, जिसे सीधा अमृतसर में लैंड करने के दौरान ही खोला गया था।


16 फरवरी को भी आएगा अमेरिकी विमान
जानकारी के मुताबिक- ज्यादातर निर्वासितों की उम्र 18 से 30 साल के बीच है। वहीं कुल 157 निर्वासितों को लेकर तीसरे विमान के 16 फरवरी को पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले 5 फरवरी को अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के अलग-अलग राज्यों के 104 अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था। सूत्रों ने बताया कि- 157 निर्वासितों को लेकर एक तीसरे विमान के 16 फरवरी यानी आज भारत पहुंचने की उम्मीद है।

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?