
Tamilnadu news : बंगाल की खाड़ी में उठ रहा तूफान, तमिलनाडु में भारी बारिश के साथ पुड्डुचेरी में स्कूल-कॉलेज बंद
-
Renuka
- November 28, 2024
Cyclone Fengal : भारत में एक बार फिर चक्रवात का खतरा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरे दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो जल्द ही चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के ड्यूटी अधिकारी एस कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित गहरा दबाव पिछले कुछ घंटों में उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ चुका है।
बंगाल की खाड़ी में उठ रहा तूफान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि- बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव जल्दी ही चक्रवात फेंगल में बदल सकता है। अनुमान है कि यह चक्रवात 30 नवंबर की सुबह तमिलनाडु और पुडुचेरी के उत्तरी तटों, विशेष रूप से कराईकल और महाबलीपुरम के बीच दस्तक देगा। साथ ही मौसम विभाग ने बता या कि चक्रवात के तट से टकराने पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो आगे बढ़ने के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। वर्तमान में यह चक्रवात त्रिंकोमाली के पास स्थित है और श्रीलंका के तट को पार करते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।
पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेज बंद
चक्रवात के मद्देनजर पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। चक्रवात के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं और लोगों को राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे संचालित होगा ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
भारी बारिश होने की संभावना
वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में बंगाल की खाड़ी पर बने गहरे दबाव का प्रभाव बढ़ने की संभावना है, और यह श्रीलंका के तट को पार करते हुए उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके बाद यह चक्रवात 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों, विशेष रूप से कराईकल और महाबलीपुरम के बीच से गुज़र सकता है, जहां हवाओं की गति 50-60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। इस तूफान के प्रभाव से कांचीपुरम समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश हो सकती है।
सुरक्षा बल तैनात
चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर और कुड्डालोर जिलों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने स्थानीय प्रशासन को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। बता दें कि राज्य बलों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की दो अतिरिक्त टीमें भी तमिलनाडु भेजी गई हैं। कुल मिलाकर 17 बचाव टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें चेन्नई, तिरुवरुर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, कुड्डालोर और तंजावुर जैसे प्रभावित जिलों में राहत कार्यों को गति दी जाएगी।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..