
Shahid Afridi statement: अफरीदी की 'घटिया' टिप्पणी, क्या है कनेक्शन?
-
Chhavi
- April 29, 2025
Shahid Afridi statement: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पूरा देश शोक में डूबा है, लेकिन इस संवेदनशील समय में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ऐसा घटिया बयान दे दिया जिससे भारतीयों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अफरीदी ने कहा कि पहले भारत यह साबित करे कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ है, फिर कोई आरोप लगाए। Shahid Afridi statement, उनके इस बयान के बाद भारतीय सोशल मीडिया पर लोग फूट पड़े और अफरीदी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों ने उन्हें देशद्रोही तक बता दिया और उनके पुराने रिश्तों की चर्चा शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि अफरीदी का आतंकवाद से रिश्ता नया नहीं है क्योंकि उनके कजिन शाकिब को 2003 में अनंतनाग में एक मुठभेड़ में बीएसएफ ने मार गिराया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शाकिब हिज्बुल मुजाहिदीन और बाद में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था और वह अफरीदी का करीबी रिश्तेदार था। जब्त दस्तावेजों में यह बात साबित भी हुई थी। हालांकि, अफरीदी ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा था कि पठान परिवार बहुत बड़ा होता है और उन्हें अपने सभी कजिन्स के बारे में जानकारी नहीं होती। Shahid Afridi statement, लेकिन सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि अफरीदी जनजातियों का कश्मीर से पुराना संबंध रहा है और 1947 में जब पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला करवाया था, तब अफरीदी और दूसरी जनजातियों के लड़ाकों ने लूटपाट और महिलाओं के साथ बदसलूकी की थी। इतिहास में दर्ज इन घटनाओं के आधार पर अब लोग कह रहे हैं कि अफरीदी का बार-बार कश्मीर मुद्दे पर बोलना केवल राजनीतिक स्टंट नहीं बल्कि उनके पारिवारिक और मानसिक जुड़ाव का संकेत है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अफरीदी को “जोकर” बताया और सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाए। Shahid Afridi statement
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..