
डीजीपी डिस्क के लिए एडीजी विशाल बंसल, मालिनी अग्रवाल और वीके सिंह का चयन
-
Suresh Kumar
- October 22, 2024
जयपुर: पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्कल रंजन साहू ने प्रदेश में पुलिंसिंग के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए 61 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ‘महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल‘ एवं ‘महानिदेशक पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति रोल‘ सहित नकद ईनाम मय प्रशस्ति पत्र देने की मंजूरी दी है। एडीजी विशाल बंसल और एडीजी मालिनी अग्रवाल, एडीजी विजय कुमार सिंह को भी डीजीपी डिस्क देने की घोषणा की गई है। इन पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आगामी दिनों में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
58वें पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2023 के सफल आयोजन के लिए होगा सम्मान
डीजीपी U R साहू ने बताया कि प्रदेश में इस साल की शुरूआत में 58वें पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन-2023 का आयोजन जयपुर में किया गया था। इस सम्मेलन के सफल आयोजन में सराहनीय सेवाओं के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था विशाल बंसल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, प्रशिक्षण (तत्कालीन पद हाल एडीजी सिविल राइट्स एंड एएचटी) मालिनी अग्रवाल, और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी विजय कुमार सिंह को ‘महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल‘ प्रदान किया जाएगा। एडीजी विशाल बंसल का दूसरी बार इस सम्मान के लिए चयन हुआ है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..