Dark Mode
  • Saturday 19 July 2025 03:10:46
पढ़िए आज 8  अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 8 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाबी टैरिफ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वो गिरावट नहीं चाहते, लेकिन चीजों को ठीक करने के लिए सख्त फैसले ज़रूरी हैं। ट्रंप के बयान से बाजार में और अनिश्चितता बढ़ गई है।

 

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से मुलाकात की और सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराज़गी जताई। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एक साज़िश बताया और कहा कि योग्य शिक्षकों को चोर कहना गलत है। ममता ने सवाल उठाया कि आखिर यह खेल कौन खेल रहा है और किसके इशारे पर हो रहा है।

 

  • भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य सेवा के नव चयनित अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल ज्ञान नहीं, बल्कि नवाचार व जनकल्याण को बढ़ावा देने वाला प्रशासनिक तंत्र तैयार करेगा। सीएम ने अधिकारियों से प्रदेश की प्रगति और जनता की सेवा में निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस के नए उपक्रमों का लोकार्पण किया, जिनमें 3 अत्याधुनिक साइबर लैब शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए ये लैब मददगार साबित होंगी। महिला सुरक्षा को लेकर विशेष फॉरेंसिक वैन और हर थाने में महिला सहायता सेल भी शुरू की गई है।

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में कहा कि 1947 से 2014 तक भारत सिर्फ 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया था। लेकिन पिछले 10 वर्षों में देश ने तेज़ प्रगति की है और अब भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि अगले 2 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

 

  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वक्फ संशोधन अधिनियम पर स्थगन प्रस्ताव खारिज होने के बाद जोरदार हंगामा हुआ। स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कहा कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए नियम 58 के तहत इस पर चर्चा नहीं हो सकती। उन्होंने कोर्ट से मिली जानकारी का हवाला देते हुए प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।

 

  • बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति की वजह से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। उन्होंने दावा किया कि भारत में 1% से भी कम लोगों ने इसमें निवेश किया है। राहुल ने कहा कि शेयर बाजार से पैसा तो बनता है, लेकिन आम लोगों को इसका कोई फायदा नहीं मिलता।

 

  • लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी की रणनीतियों की तुलना हिटलर की प्रचार मशीनरी से की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एक "अंडरग्राउंड फोर्स" तैयार की है जो समय-समय पर लोगों को बदनाम करने के लिए सक्रिय होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर 'जीरो टॉलरेंस' की बात करने वाले अब अपने ही भ्रष्ट अधिकारियों को सीएम की सुरक्षा में छुपा रहे हैं।

 

  • देहरादून में सामाजिक न्याय मंत्रालय के चिंतन शिविर में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र पर देश में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सामाजिक न्याय मंत्रालय सीमित दायरे में था, लेकिन अब कई योजनाओं से लाखों लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

 

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह नगर के स्कूल ऑफ एमिनेंस में नए ब्लॉक का उद्घाटन किया। क्लासरूम्स में एलईडी स्क्रीन, प्रयोगशालाएं और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर से शिक्षा क्रांति को नई ऊंचाई मिल रही है। सीएम ने बताया कि 189 छात्रों ने JEE पास किया है और शिक्षक विदेशों में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

 

  • दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप विधायक आतिशी ने कहा कि निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के खिलाफ पैरेंट्स स्कूलों के बाहर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन पैरेंट्स को अंदर नहीं जाने दे रहा। आतिशी ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद निजी स्कूल लूट मचाने लगे हैं। उन्होंने फीस वृद्धि को लेकर कड़ा ऐतराज जताया।

 

For more articles visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?