Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज  5 सितंबर  की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 5 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सिंगापुर ASEAN के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने बताया कि सिंगापुर दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और यह एक्ट ईस्ट नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

 

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर दौरे पर कहा कि बाढ़ से भारी तबाही हुई है और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हालात की गंभीरता जमीन पर आकर ही समझी जा सकती है। चौहान ने खुद को किसानों और पंजाब का सेवक बताते हुए मदद का भरोसा दिलाया।

 

  • नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा (एनआईआरएफ) 2025 जारी किया। इस रैंकिंग में देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया है। एनआईआरएफ का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थानों के प्रदर्शन को मापना है।

 

  • गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा क्षेत्र में 2,251 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में गीडा आवासीय और औद्योगिक योजना के भूखंडों के आवंटन-पत्र भी वितरित किए गए।

 

  • हरियाणा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एम्परेक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड की उन्नत लिथियम-आयन सेल विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया। इस फैक्ट्री से देश की लगभग 40% मोबाइल सेल जरूरतें पूरी होंगी और सालाना 50 करोड़ सेल का उत्पादन होगा।

 

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदिवासी कार्य मंत्री ज्वाल ओरम को पत्र लिखकर ग्रेट निकोबार परियोजना के लिए मंजूरी में वन अधिकार अधिनियम (FRA) के कथित उल्लंघन पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

 

  • सोने की कीमतों में ₹1,000 की गिरावट दर्ज की गई, जिससे भाव ₹1,06,070 प्रति 10 ग्राम पर आ गए। यह गिरावट मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के कारण आई। अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सतर्कता बरती।

 

  • बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने कांग्रेस को 75 साल दिए, लेकिन उन्होंने सिर्फ 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास जीएसटी और एकीकृत कर प्रणाली लागू करने का मौका था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

 

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में बोलते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को योजनाओं और फंड में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। ममता ने कहा कि बंगाल के अधिकारों की रक्षा के लिए वह हर मंच पर आवाज उठाएंगी

 

  • यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे आसपास के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए राहत और बचाव टीमें सतर्कता से तैनात की गई हैं।

 

  • पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद के लिए समर्थन देने की बात कही और उन्हें संविधान का रक्षक बताया। उन्होंने धनखड़ जी की तबीयत को लेकर उठे सवालों पर चिंता जताई और चुनाव की प्रक्रिया पर आश्चर्य व्यक्त किया।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?