
पढ़िए आज 22 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 22, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत पर देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सत्र राष्ट्र के लिए गर्व और विजयोत्सव का प्रतीक है। उन्होंने ISRO की सफलता, ऑपरेशन सिंधुर, नक्सलवाद पर लगाम और भारत की आर्थिक प्रगति को सराहा
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ लोगों ने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की सतर्कता से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा एक पवित्र और पौराणिक यात्रा है, जिसे बदनाम करने वालों के इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे।
- कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई है और जो काम बंगाल कर सकता है, वह कोई और नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं, चाहे वह हिंदी, गुजराती, मराठी या राजस्थानी हो
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को कानूनी भूमि अधिकार देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ज़मीन देने का मामला नहीं, बल्कि दशकों से संघर्ष कर रहे परिवारों को सम्मान देने का अवसर है
- बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन तेजस्वी यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा की मांग उठाई और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर गरीबों को वोट के अधिकार से वंचित किया गया तो चुप नहीं बैठेंगे।
- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री सहित सरकार के नेताओं को बोलने दिया जाता है, लेकिन विपक्ष के नेताओं को मौका नहीं मिलता।
- चंडीगढ़ में असीम कुमार घोष ने हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ, जहां मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पोर्वोरिम में श्री देव खापरेश्वर मंदिर की पुनः स्थापना (पुनः प्रतिष्ठा) कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि नया मंदिर अब और भी सुंदर और दिव्य दिखता है, जिससे सबको आध्यात्मिक शांति मिलती है।
- भगवंत मान ने कहा विधानसभा हलका धूरी की 75 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए लगभग 31 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए गए। गांवों की तरक्की के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। हमारे गांव हमारी शान हैं और हम उन्हें बेहतरीन बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं।
- मुख्यमंत्री मोहन यादव नेअपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार दीप को जलाए रखने के लिए ऑक्सीजन जरूरी होती है, उसी तरह युवा मोर्चा की ऊर्जा भी हमारी राजनीतिक यात्रा के लिए जीवनदायिनी है। उन्होंने युवाओं की भूमिका को संगठन की ताकत बताया।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में महाराष्ट्र शासन के योजना विभाग और IIT बॉम्बे के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के तहत फेलोज़ को सार्वजनिक कल्याण से जुड़ी समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से किया गया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2084)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (340)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (851)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%