
मेहनती और धैर्यवान होते हैं 'A' अक्षर वाले लोग, जानें इनके स्वभाव की खास बातें
-
Anjali
- December 30, 2024
A Letter Name Personality : आपने कई बार ज्योतिषशास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान के बारे में पढ़ा-सुना होगा लेकिन क्या कभी आपने अपने नाम पर गौर किया है? इस नाम के हर व्यक्ति को अपनी पहचान के लिए जाना जाता है। कई प्रसिद्ध कलाकारों, लेखकों और संगीतकारों ने सफलता पाने के लिए अपना नाम बदला। हर व्यक्ति पर उसके नाम का भी प्रभाव जरूर पड़ता है क्योंकि हर अक्षर की अपनी उर्जा और उससे जुड़े गुणों का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपका नाम किस अक्षर से शुरू होता है, इसका आपके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ पता चलता है। आइए जानते हैं जिन लोगों का नाम A लेटर से शुरू होता है, उनका स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है...
मेहनती और धैर्यवान होते हैं 'A' अक्षर वाले लोग
अंक ज्योतिष में अक्षर ए को नंबर 1 से जोड़कर देखा जाता है। ये काफी प्रभावशाली शख्सियत के मालिक होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, सबसे पहला अक्षर होने की वजह से इस नाम वाले लोग मानसिक रूप से काफी सशक्त होते हैं। किसी भी परिस्थिति का हल निकालना उन्हें आता है। साथ ही 'A' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग बहुत मेहनती और धैर्यवान होते हैं। ये लोग आसानी से अपना आपा नहीं खोते।
आत्मविश्वास
'A' अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है, उनमें गजब का आत्मविश्वास होता है। सबसे बड़ी बात ये है कि 'A' अक्षर वाले लोग अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं
अंक ज्योतिष के अनुसार, आमतौर पर ये किसी चीज में जल्दी पहल नहीं करते हैं, लेकिन यदि किसी लक्ष्य को पाने की ठान लें तो उसे हासिल करके ही दम लेते हैं। जिन व्यक्तियों का नाम 'A' अक्षर से शुरू होता है वो परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं।
मिक्सिंग पर्सनालिटी
A अक्षर से नाम वाले लोग जिंदगी में हर जगह आगे रहने की इच्छा रखते हैं। ये बहुत ही महात्वाकांक्षी होते हैं और नेतृत्व करना इन्हें पसंद होता है। A अक्षर कई बार एग्रेसिव, एडवेंचरस का भी प्रतीक होता है। कई लोगों को आप रूड और ईगो वाले शख्स लग सकते हैं। आपको पता होता है कि आपको अपनी लाइफ में क्या चाहिए और इसीलिए आप इसे दूसरों से शेयर करने में यकीन नहीं रखते हैं।
सेंस ऑफ ह्यूमर में परिपूर्ण
A अक्षर नाम वाले लोग काफी इंटेलिजेंट, स्मार्ट होते हैं और इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी अच्छा होता है। ये व्यावहारिक सोच वाले व्यक्ति हैं इसलिए आपके निर्णय अधिकतर सही साबित होते हैं। हालांकि ये पब्लिक प्लेस में प्यार दिखाने में सहज नहीं होते हैं और अपनी प्यार को घर पर या एकांत के क्षणों में ही जाहिर करते हैं।
व्यावहारिक व्यक्ति
ऐसे लोग बहुत रोमांटिक किस्म के इंसान नहीं होते हैं बल्कि प्रैक्टिकली ज्यादा सोचते हैं। ये लोग अपने लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित करते हैं, उसे पाकर रहते हैं। साथ ही थोड़े से बेसब्र होते हैं और आपके अंदर धैर्य की थोड़ी सी कमी होती है। अगर लोग उनके सामने उदारता और विनम्रता से पेश आएं तो भी ये लोग बहुत तेजी से रिऐक्ट नहीं करते हैं। A अक्षर नाम वाले लोग अपनी पढ़ाई और काम को लेकर बेहद प्रतिबद्ध होते हैं। ये आत्मनिर्भर और स्वतंत्र किस्म के होते हैं।
कैसा होता है व्यवहार
ये जातक व्यवहारिक सोच वाले होते हैं। यह कल्पना पर विश्वास रखने की जगह, मेहनत और लगन पर विश्वास रखते हैं। इन लोगों की एक खास बात यह होती है कि यह बातों को घुमा-फिराकर कहने के बजाय उन्हें सीधे तरीके से कहते हैं। जिसके कारण यह कई बार लोगों की भावनाओं को आहत भी कर देते हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1044)
- अपराध (105)
- मनोरंजन (256)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (429)
- खेल (289)
- धर्म - कर्म (446)
- व्यवसाय (146)
- राजनीति (512)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (308)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (163)
- दिल्ली (198)
- महाराष्ट्र (107)
- बिहार (63)
- टेक्नोलॉजी (146)
- न्यूज़ (78)
- मौसम (71)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (246)
- वीडियो (844)
- पंजाब (18)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (26)
- जम्मू कश्मीर (38)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..