Dark Mode
  • day 00 month 0000
21 तारीख में जन्मे लोग बनते हैं किस्मत के धनी, जानें स्वभाव और भाग्य

21 तारीख में जन्मे लोग बनते हैं किस्मत के धनी, जानें स्वभाव और भाग्य

अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार हर एक तारीख का अपना अलग महत्व है। हर अंक के अनुसार ग्रह भी अलग-अलग होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अंकों का सम्बन्ध ग्रहों से होता है। व्यक्ति के जीवन में इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष में जातक की जन्म तिथि के अनुसार उसके मूलांक का निर्धारण किया जाता है। आज 21 तारीख को जन्मे लोगों के स्वभाव, करियर और आर्थिक मामलों के बारे में बात करेंगे।

 

21 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है और मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जो सभी ग्रहों के गुरु माने जाते है। मूलांक के आधार पर ही जातक का स्वभाव, व्यक्तित्व और उसके भविष्यफल के बारे में बताया जाता है। उनका जीवन रोमांचक यात्राओं की एक श्रृंखला बन जाता है। 


21 तारीख में जन्मे लोगों का स्वभाव

 

  • 21 तारीख को जन्मे लोग काफी निडर और साहसी स्वभाव के होते हैं।
    21 तारीख को जन्मे लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। किसी के भी आगे झुकना पसंद नहीं करते।
  • 21 तारीख को जन्मे लोग अपना जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत करते हैं।
  • 21 तारीख को जन्मे लोग निराशा में भी उम्मीद की किरण ढूंढ़ लेते हैं।
  • 21 तारीख को जन्मे लोग अपने बुद्धि-विवेक के सदुपयोग से धनवान बनने में सफल भी होते हैं।
  • 21 तारीख को जन्मे लोग सकारात्मकता से ओतप्रोत होते हैं और सामाजिक परिवेश में फलते-फूलते हैं।
  • 21 तारीख को जन्मे लोग अपनी बुद्धि और ऊर्जा से माहौल में रौनक ला देते हैं।
  • 21 तारीख को जन्मे लोगों की साहसिक भावना हर मुश्किल को आसान बना देते हैं।
  • 21 तारीख को जन्मे लोग विलासी प्रवृत्ति के होते हैं लेकिन अपने मान-सम्मान के प्रति विशेष ध्यान देते हैं।

 

21 तारीख को जन्मे लोगों का करियर

 

21 तारीख को जन्मे लोग अकसर उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। विज्ञान व साहित्य में इनकी विशेष रूचि होती है। पढ़ाई के क्षेत्र में ये सफल रहते हैं। करियर-बिजनेस में खूब तरक्की करते हैं। हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं। सेना, पुलिस, अधिकारी, सचिव, लेखक, टीचर, सेल्समेन और धार्मिक नेता आदि बन सकते हैं। ये लोग अपने कार्य में निपुण होते हैं।

 

21 तारीख को जन्मे लोगों का आर्थिक जीवन

 

21 तारीख को जन्मे लोगों का आरम्भिक जीवन में आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं रहती। लेकिन उम्र के बढ़ने के साथ-साथ इनकी वित्तिय स्थिति सुधरने लगती है। इन्हें एक से अधिक साधनों से धन प्राप्त होता है। यह आय में वृद्धि के नए सोर्स तलाशने में काफी दिमाग लगाते हैं। इन्हें धन संपत्ति को लेकर कई मुकद्दमेंबाजी का भी सामना करना पड़ता है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

 

 

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?