Dark Mode
  • day 00 month 0000
Kirodi Lal Meena :  एक बार फिर किरोड़ी बाबा ने SI भर्ती परीक्षा मामले में लगाई हुंकार, जानें क्या कहा

Kirodi Lal Meena : एक बार फिर किरोड़ी बाबा ने SI भर्ती परीक्षा मामले में लगाई हुंकार, जानें क्या कहा

Kirodi Lal Meena :   राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) बीते कुछ समय से काफी चर्चा में हैं, कभी अपने इस्तीफे को लेकर तो कभी एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में बयानबाजी करके सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं बीते दिनों किरोड़ी लाल ने सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए थे, इसके बाद उन्हें बीजेपी की ओर से कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था। लगातार खबर में बने रहने वाले किरोड़ी लाल मीणा ने अब राजस्थान में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

 

 

Kirodi Lal Meena :  एक बार फिर किरोड़ी बाबा ने SI भर्ती परीक्षा मामले में लगाई हुंकार, जानें क्या कहा

दरअसल, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अलवर दौरे पर रहे थे, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने फोन टैपिंग के मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है। इधर, साइबर ठगी के मामले में पुलिस पर अवैध वसूली के आरोपों को लेकर मीडिया ने सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि- मामले में जांच चल रही है, किसी भी दोषी लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि- मैं फोन टैप की स्पीड से भी तेज दौड़ता हूं, प्रदेश में SI भर्ती परीक्षा अभी रद्द नहीं हुई है, जब तक भर्ती रद्द नहीं होगी, वह लड़ते रहेंगे और किसी भी प्रमुख मुद्दे को मरने नहीं देंगे।

 

ये भी पढ़े- Rajasthan Latest Update : पढ़िए आज 18 मार्च 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...

 

 

Kirodi Lal Meena :  एक बार फिर किरोड़ी बाबा ने SI भर्ती परीक्षा मामले में लगाई हुंकार, जानें क्या कहा

साथ ही किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार की पुलिस के खिलाफ जमकर बोले. उन्होंने कहा कि पुलिस रबड़ का सांप बनाकर जनता को लूट रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) को लेकर हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि- किरोड़ी लाल मीणा एक ऐसे नेता हैं, जो लड़े बिना नहीं रह सकते। उन्हें कितना भी बड़ा पद दे दो, यहां तक कि मुख्यमंत्री भी बना दो, फिर भी वे लड़ाई जारी रखेंगे। बता दें, उनके इस बयान को किरोड़ी लाल मीणा और सरकार के बीच बढ़ते मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

 

Kirodi Lal Meena :  एक बार फिर किरोड़ी बाबा ने SI भर्ती परीक्षा मामले में लगाई हुंकार, जानें क्या कहा

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि- राजस्थान में भाजपा की भजनलाल सरकार (CM Bhajanlal Sharma) में मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा शुरू से ही विवादों से घिरे रहे हैं। कभी विपक्ष तो कभी सरकार से पंगा लेते हुए वो सुर्खियां बटोरते रहे हैं। अब उन्होंने कहा है कि उनके लिए कोई लक्ष्मण रेखा तय नहीं है और वे हमेशा जनता के हितों के लिए काम करते रहेंगे।

वहीं जानकारों का मानना है कि राजस्थान के संघर्ष शील नेता Kirodi Lal Meena को सरकार में रहते हुए पक्ष ओर विपक्ष की भूमिका भी निभा लेते है ये खूबी उनको और नेताओं से अलग बनाती है, वहीं पिछली सरकार में किरोड़ी बाबा ने जो पेपर लीक का मुद्दा उठाया था। इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने SI भर्ती परीक्षा का मुद्दा फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि- अभी तक SI भर्ती परीक्षा रद्द नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को वह कभी नहीं मरने देंगे। वह सरकार में है और ऐसे मुद्दों पर हमेशा लड़ते रहेंगे। उन्होंने पिछली गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में 18 में से 17 पेपर लीक हुए है। बता दें कि अपनी ही सरकार के खिलाफ लगातार मुद्दा उठा रहे किरोड़ी लाल के बहाने विपक्षी पाटियां भी उनको जमकर घेर रही है।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 
 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?