
नीरव मोदी की जमानत याचिका 10वीं बार भी खारिज
-
Manjushree
- May 16, 2025
PNB scam के आरोपी भगोड़े नीरव मोदी को फिर से झटका लगा है। उसकी ताज़ा जमानत याचिका लंदन की हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। भारत सरकार की तरफ से कोर्ट में CBI और CPS ने नीरव के खिलाफ अपने दलील में कोई कमी नहीं रखी।
भगोड़े नीरव मोदी (Nirav Modi) ने जेल से बाहर आने के लिए ब्रिटेन कोर्ट में 10वीं बार याचिका दायर की थी, लेकिन आर्थिक अपराध के मामले में गुरुवार को नीरव मोदी की जमानत याचिका लंदन की हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस, किंग्स बेंच डिवीजन ने खारिज कर दी। भारत की तरफ से मजबूत दलीलों के चलते जमानत फिर से नहीं मिल पाई। भारत की तरफ से आशंका जताई गई है कि अगर उसे जमानत मिली तो वह फिर से फरार हो सकता है। CBI ने ठोस दलीलें रखते हुए यह साबित किया कि नीरव मोदी को बेल देना न्यायिक प्रक्रिया के लिए नुकसानदेह हो सकता है। परिणामस्वरूप अदालत का फैसला आया और उनकी बेल याचिका को नामंजूर कर दिया।
नीरव दीपक मोदी 19 मार्च 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है। वह PNB के लगभग 6498.20 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपी है, जिसने पंजाब में सीबीआई को भारत में वांछित किया था। घोटाले के बाद उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया। लंदन की हाई कोर्ट ने नीरव के भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है।
हीरा व्यापारी मेहुल चौकसी और नीरव मोदी, मामा-भांजे ने मिलकर फरवरी 2018 में भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक और PNB बैंक का 11,400 करोड़ रुपये (114 अरब) घोटाला को अंजाम दिया था।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें -The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..