
Neha Singh Rathore Controversy: सोशल मीडिया पोस्ट पर दर्ज हुई FIR
-
Shweta
- April 29, 2025
पहाalgam Attack के बाद Neha Singh Rathore FIR, 11 धाराओं में केस
लोकगायिका नेहा सिंह राठौर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट साझा करने के चलते बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। उनके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर (Neha Singh Rathore FIR) दर्ज की गई है। नेहा पर आरोप है कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो शेयर किए, जिससे देश की अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
नेहा सिंह राठौर का विवाद (Neha Singh Rathore controversy)उस समय शुरू हुआ जब पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद नेहा ने कई पोस्ट साझा किए। इसके बाद अभय सिंह नामक व्यक्ति ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
एफआईआर के अनुसार, नेहा सिंह राठौर विवाद के मामले (Neha Singh Rathore controversy) में यह कहा गया है कि नेहा ने जानबूझकर वीडियो और पोस्ट के जरिए समुदायों के बीच द्वेष फैलाने की कोशिश की और आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों पर सवाल उठाए। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शिकायतकर्ता से सबूत के तौर पर वीडियो भी मांगा गया है।
यह एफआईआर (Neha Singh Rathore FIR) न सिर्फ नेहा के करियर पर प्रभाव डाल सकती है, बल्कि यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से तूल पकड़ रहा है। नेहा सिंह राठौर के विवाद (Neha Singh Rathore controversy) को लेकर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर बहस छिड़ गई है और लोग इस विषय पर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।
नेहा सिंह का विवादित पोस्ट
राष्ट्रवाद के नाम पर बनी सरकारों से आतंकी हमलों पर सवाल क्यों नहीं पूछा जाना चाहिये?
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) April 23, 2025
क्या छप्पन इंच की छाती और लाल आँखों वाले प्रधानमंत्री सवालों से परे हैं?#PahalgamTerroristAttack #Pahalgam #pahalgamattack #पहलगाम_आतंकी_हमला pic.twitter.com/LYI9dgVxK5
नेहा सिंह राठौड़ पर 11 धाराओं में मुकदमा

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..