
राजस्थान की 09 जून 2025 की प्रमुख खबरें
-
Renuka
- June 9, 2025
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज पुष्कर पहुंचे और जल संरक्षण जनसभा को संबोधित किया, जहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित कई बीजेपी नेता भी मौजूद रहे।
- उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
- बालोतरा में भाजपा जिला कार्यालय में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश मंत्री साँवलाराम देवासी मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भरत मोदी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बीकानेर के देशनोक रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख ट्रेनों के ठहराव का शुभारंभ किया, जिससे तीर्थस्थल मां करणी माता में पर्यटन और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। इस कदम से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।
- नागौर भाजपा कार्यालय में केंद्र सरकार के 11 गौरवपूर्ण वर्षों के उपलक्ष्य में ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश महामंत्री शर्वण बगड़ी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर बीकानेर में कृषि आदान गुण नियंत्रण अभियान के तहत सघन जांच की गई, जिसमें 543.50 क्विंटल नकली प्रतीत होने वाले बीज जब्त किए गए और 18 क्विंटल उर्वरक सीज किया गया। निरीक्षण के दौरान 29 नमूने जांच के लिए भेजे गए है ।
- खैरथल-तिजारा में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत संतदास जी मंदिर जलाशय पर विशेष सफाई अभियान और जल शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जल स्रोतों के संरक्षण और प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लेते हुए जलाशय की सफाई की गई।
- विश्व हाइपरटेंशन जागरूकता माह के तहत झुंझुनूं में स्वास्थ्य विभाग ने साइकिल रैली आयोजित कर उच्च रक्तचाप के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर निःशुल्क स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य संदेशों के माध्यम से हाइपरटेंशन से बचाव की जानकारी दी गई।
- उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में कथित पार्टी की आड़ में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर 29 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें रिसोर्ट संचालक और उसकी सहयोगी भी शामिल हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
- बहरोड पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर पैदल परेड करवाई और मार्गों की जानकारी जुटाई। DSP कृतिका यादव ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
- राजस्थान के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, जहां श्रीगंगानगर में सर्वाधिक 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 11 जून तक बीकानेर संभाग में लू और तेज धूल भरी हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1452)
- अपराध (121)
- मनोरंजन (272)
- शहर और राज्य (323)
- दुनिया (565)
- खेल (326)
- धर्म - कर्म (493)
- व्यवसाय (158)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (156)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (368)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (48)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (154)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (287)
- वीडियो (951)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%