
Maharashtra Latest Update : महाराष्ट्र में खत्म हुआ सस्पेंस, देवेंद्र फडणवीस होंगे अगले सीएम, राज्यपाल से मिल पेश किया सरकार बनाने का दावा
-
Neha
- December 4, 2024
Maharashtra Latest Update : देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे। मुंबई में हुई महायुति (Mahayuti) की बैठक में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और अजित पवार (Ajit Pawar) राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात कर विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद तीनों नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।
एकनाथ शिंदे बोले- हम एक टीम के रूप में करेंगे काम
इस दौरान शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज हमने राज्यपाल को मिलकर सरकार बनाने की अनुमति मांगी है। राज्यपाल महोदय ने अनुमति दे दी है। कल शाम को शपथ ग्रहण समारोह होगा। देवेंद्र मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हमने उनको समर्थन दिया है। पीएम मोदी (PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को मैंने फैसला बता दिया था। मैंने पूर्ण समर्थन की घोषणा पहले ही कर दी थी। इतिहास में इतना भारी बहुमत किसी को नहीं मिला है। महाराष्ट्र की बहनों ने हमारा साथ दिया। हमने ढाई साल जनता के लिए काम किया। हमने कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। डबल इंजन की सरकार (Double Engine Government) से जनता को फायदा हुआ। महायुति में कोई छोटा और बड़ा नहीं है। हम एक टीम के तौर पर काम करेंगे। नई सरकार को अधिक काम करना होगा।
महाराष्ट्र सीएम पर खत्म हुआ सस्पेंस | Breaking News | The India Moves | Maharashtra Political News#maharashtra #maharashtraelection2024 #maharashtrapolitics #maharashtraassemblyelections2024 #maharashtraelections #maharashtracm #maharashtracmeknathshinde #eknathshinde… pic.twitter.com/S0DVyiEj5R
— Theindiamoves (@Theindiamoves1) December 4, 2024
देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार-एकनाथ शिंदे का जताया आभार
वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मैं शिवसेना (Shiv Sena) नेता एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए मेरे नाम का समर्थन किया है। एनसीपी (NCP) नेता अजित पवार ने भी मेरे नाम की सिफारिश की। फडणवीस ने बताया कि कल शाम 5.30 बजे आजाद मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें पीएम मोदी सहित एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
डिप्टी सीएम की शपथ पर शाम तक तय होगी स्थिति
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया ने एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से पूछा कि क्या आप और अजित पवार भी कल डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इस पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि शाम तक सब तय हो जाएगा। इसी बीच बगल में बैठे अजित पवार ने कहा कि मैं तो कल शपथ (Oath) लेने वाला हूं, एकनाथ शिंदे का पता नहीं। इस पर शिंदे ने अजित पवार की बात का जवाब देते हुए कहा कि अजित दादा को सुबह और शाम को शपथ लेने का एक्सपीरियंस है। ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोरदार ठहाके लगाने लगे।
डिप्टी सीएम की शपथ पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान | Breaking News | The India Moves#TheIndiaMoves #BreakingNews #LatestHindiNews #indianmovies #theindiamovesshorts #movies #politicalnews #maharashtracm #maharashtra #maharashtranews #maharashtranewcm2024 #maharashtranewcm… pic.twitter.com/9gF1rAxYR8
— Theindiamoves (@Theindiamoves1) December 4, 2024
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..