
2025 : जानें साल 2025 में किन घटनाओं पर रहेगी दुनिया की नजर, क्या होगा नया
-
Renuka
- January 1, 2025
India : नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस साल भी बहुत कुछ नया होने वाला है, कई बड़े मौके आएंगे, नए संकल्प होंगे, नई आशाएं और उम्मीदें भी होंगी। भारत में क्या-क्या नया होगा? कौन-कौन से बड़े घटनाक्रम होंगे, जो देश की तस्वीर बदलेंगे। पॉलिटिक्स से लेकर धर्म तक और खेल से लेकर विज्ञान तक बहुत कुछ पहली बार होगा, जिन पर सभी की नजरें होंगी ।
दिल्ली और बिहार में विधानसभा चुनाव
2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP, बीजेपी, और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। 10 साल से सत्ता में रही AAP केजरीवाल के जेल जाने और इस्तीफे के बाद आतिशी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने 1993 के बाद जीत नहीं देखी, जबकि कांग्रेस शीला दीक्षित के कार्यकाल के बाद से संघर्ष कर रही है। AAP के लिए सत्ता बचाना और विपक्षी दलों के लिए वापसी करना चुनौतीपूर्ण होगा। वहीं बिहार में NDA की सरकार है। JDU प्रमुख नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। हालांकि, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन अभी तक आत्मनिर्भर नहीं बन सकी है। नीतीश के लिए ये चुनाव काफी अहम हैं. वे पिछले तीन दशक से बिहार में सत्ता की धुरी बने हुए हैं। 2022 में उन्होंने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे कभी महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना लेते हैं तो कभी एनडीए से हाथ मिलाकर कुर्सी पर काबिज हो जाते हैं।
RSS के 100 साल होंगे पूरे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) 2025 में अपने स्थापना के 100 साल पूरे करेगा। विजयादशमी के दिन संघ का यह शताब्दी समारोह मनाया जाएगा। बता दें कि 1925 में 27 सितंबर को केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में संघ की स्थापना की थी। आज यह संगठन 80 से अधिक देशों में सक्रिय है और 50,000 स्थानों पर शाखाओं के माध्यम से 90 लाख स्वयंसेवकों से जुड़ा है। संघ को दुनिया का सबसे बड़ा गैर-सरकारी संगठन माना जाता है। बता दें कि इसकी पहली शाखा में केवल 5 लोग शामिल थे, जबकि अब हजारों स्कूल, चैरिटी संस्थाएं और क्लब संघ के विचारों का प्रसार कर रहे हैं। भगवा ध्वज, संघ की पहचान और प्रेरणा का केंद्र, सभी निर्णयों और संकल्पों का साक्षी है।
महाकुंभ पर होगा फोकस
यूपी के प्रयागराज में 2025 का महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। 45 दिन तक चलने वाला यह आयोजन हिंदू धर्म में गहरे महत्व का है, जो हर 12 साल में होता है। शाही स्नान और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए लाखों श्रद्धालु दुनियाभर से यहां पहुंचेंगे। आयोजन पर यूपी सरकार 5435.68 करोड़ रुपये खर्च कर रही है, जो 421 परियोजनाओं पर वितरित है। केंद्र सरकार ने भी 2100 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है। कुल मिलाकर, आयोजन पर करीब 7500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह विश्वभर में आस्था और संस्कृति का केंद्र बनेगा।
बीजेपी को मिलेगा नया अध्यक्ष
बीजेपी 2025 में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में है। फिलहाल, संगठन चुनाव चल रहे हैं, जिसमें मंडल और प्रदेश स्तर के अध्यक्षों का चयन किया जा रहा है। फरवरी 2025 तक नए अध्यक्ष के चुनाव की संभावना है। जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और राज्य इकाइयों के लगभग 60 प्रतिशत अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो गया है। बीजेपी के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तब तक नहीं हो सकता जब तक आधे से ज्यादा राज्य इकाइयों के संगठनात्मक चुनाव न हो जाएं, जो जिला निकाय चुनावों पर निर्भर करते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी पर निगाहें
2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। बता दें यह टूर्नामेंट ICC द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसे ODI प्रारूप में खेला जाएगा। जिसमें पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी-20 विश्वकप के बाद एक और ICC ट्रॉफी जीतने का मौका होगा। वहीं भारत पहली बार 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक नई दिल्ली में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
अंतरिक्ष में निसार उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी
भारत इस साल भी अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन पर लोगों की लगातार नजरें रहेंगी। यह देश का पहला मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम 2025 की शुरुआत में रोबोट व्योम मित्र के साथ अंतिम परीक्षण उड़ान से गुजरने के लिए तैयार है। इसके अलावा, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो मार्च 2025 में निसार उपग्रह को लॉन्च करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस उपग्रह को नासा और इसरो के बीच सहयोग के तहत बनाया गया है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (71)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (292)
- दुनिया (301)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (370)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (428)
- हेल्थ (132)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (236)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (41)
- राशिफल (195)
- वीडियो (603)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..