
हेमंत आज चुने जाएंगे विधायक दल के नेता, 5 MLA पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला
-
Anjali
- November 24, 2024
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया। एक बार फिर हेमंत सोरेन ने अकेले दम पर झारखंड में झंडा बुलंद कर दिया। विधानसभा चुनाव (assembly elections) का नतीजा आने के बाद अब तय हो गया है कि INDIA ब्लॉक की सरकार दोबारा बनेगी। इस बार के झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 'इंडिया' गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंडिया गठबंधन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सबसे ज्यादा 34 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 16, राजद ने 4 और कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया - सीपीआई (एमएल) (एल) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस तरह से इंडिया गठबंधन को राज्य की 81 सीटों में से 56 सीटों पर विजय मिली है। अब नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। आज इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक CM आवास में बुलाई गई है। इसमें हेमंत सोरेन आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उम्मीद है कि दावा पेश करते ही नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का समय भी तय हो जाएगा। शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम भी आज ही तय होने के उम्मीद है।
5 विधायकों पर एक मंत्री का हो सकता है फॉर्मूला
सूत्रों के अनुसार, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद नए मंत्रिमंडल के स्वरूप की चर्चा शुरू हो गई है। विधायक दल की बैठक में इसकी भी चर्चा होने की संभावना है। 2019 में इंडिया ब्लॉक ने 4 विधायक पर एक मंत्री बनाने का फॉर्मूला तय किया था। हालांकि, तब राजद को एक विधायक पर ही मंत्री मिल गया था। इस बार गठबंधन के 56 विधायक जीते हैं। राज्य मंत्रिमंडल में CM समेत अधिकतम 12 मंत्री रह सकते हैं। ऐसे में 5 विधायक पर एक मंत्री का फॉर्मूला बन सकता है। अगर यह फॉर्मूला बनता है तो सबसे ज्यादा JMM के 6, कांग्रेस को अधिकतम 4 मंत्री का पद मिल सकता है।
इस चुनाव में राजद ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसके चार विधायक बने हैं। 2019 में पार्टी के एकमात्र विधायक थे। इस जीत को देखकर अब राजद एक और मंत्री पद मांग सकता है। वहीं, कांग्रेस को चार मंत्रियों से कम स्वीकार नहीं है। हालांकि, माले ने अब तक सरकार में शामिल होने के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं लिया है। माले के वरिष्ठ नेता मनोज भक्त ने कहा कि आपस में विचार कर जल्दी ही इस पर नीतिगत फैसला लिया जाएगा।
मंत्री के लिए इनके नामों की चर्चा
सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा और घाटशिला से जीते रामदास सोरेन का दोबारा मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसके अलावा महतो वोट बैंक को साधने के लिए मथुरा महतो को शामिल किया जा सकता है।
JMM अल्पसंख्यक कोटे से हफीजुल हसन और एमटी राजा में से किसी को मंत्री बना सकती है। हफीजुल पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पार्टी क्षेत्रीय संतुलन को साधन के लिए संथाल परगना और उत्तरी छोटानागपुर से किसी को मंत्री बना सकती है।
वहीं, कांग्रेस में अल्पसंख्यक कोटे से एकमात्र विधायक इरफान अंसारी जीते हैं। उनकी दोबारा लॉटरी लग सकती है। दूसरा नाम रामेश्वर उरांव को हो सकता है। उरांव पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे। वह हेमंत कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री भी थे। कांग्रेस प्रदीप यादव और दीपिका पांडेय सिंह में से किसी एक को मंत्री बना सकती है। जबकि, राजद की तरफ से संजय प्रसाद यादव और संजय कुमार यादव में से किसी एक का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1206)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (322)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (258)
- वीडियो (886)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..