
International Day of Persons with Disabilities : सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग छात्रों का किया सम्मान, कहा- और बढ़े दिव्यांग कॉलेज की संख्या
-
Neha
- December 3, 2024
International Day of Persons with Disabilities : आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस है। आज का दिन दिव्यांगों के लिए ऐसा माहौल बनाने के लिए समर्पित है, जिसमें दिव्यांग लोग (Persons with Disabilities) भी सामान्य लोगों की तरह ही उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दे सकें। आज के दिन केंद्र और राज्य की सरकारें दिव्यांगों के लिए अनुकूलित माहौल प्रदान करने का अपना संकल्प दोहराती हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरित किए। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
सीएम योगी ने संबोधन में दिव्यांग विभूतियों का किया जिक्र
कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि दिव्यंगता एक शारीरिक या मानसिक स्थिति मानी जाती है। उन्होंने ऋषि अष्टावक्र और सूरदास को याद करते हुए कहा कि उनके बिना श्री कृष्ण कथा पूरी हो सकती है क्या ? दुनिया को फिजिक्स की नई थ्योरी देने वाले वैज्ञानिक को याद कीजिए। याद कीजिए स्वामी रामभद्राचार्य को। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक उदाहरण हमारे सामने हैं, जिन्हें मंच मिला, समाज का थोड़ा प्रोत्साहन और संबल मिला तो, उन्होंने दिव्यांग होते हुए भी अपनी प्रतिभा का लाभ मानवता और देश को दिया है और यह साबित किया कि हम किसी से कम नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का उत्तर प्रदेश दौरा, सड़क परिवहन से जुड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की
दिव्यांग बच्चों के मिलें और सुविधाएं और ज्यादा मानदेय- योगी
सीएम योगी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज राज्य 2 दिव्यांग विश्वविद्यालय हैं। उनके लिए अलग से कॉलेज भी संचालित है। लेकिन मेरा मानना है कि दिव्यांगों के लिए समर्पित कॉलेजों की इस संख्या को और बढ़ाया जाना चाहिए। इसी तरह दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी अधिक सुविधाएं और मानदेय मिलना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
यहां सुनें सीएम योगी का पूरा भाषण....
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1205)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (321)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (258)
- वीडियो (883)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..