
अप्रैल में अब तक का सबसे ज्यादा GST, टूटा रिकॉर्ड
-
Manjushree
- May 2, 2025
GST Collection: वैश्विक अनिश्चितता के बीच अप्रैल महीने में अच्छी खबर आई है। सिर्फ अप्रैल महीने के दौरान केंद्रीय जीएसटी (CGST) संग्रहण में अब तक का सबसे शानदार बढ़ोतरी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस बढ़ोतरी के साथ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन अप्रैल माह में मासिक संग्रहण रिकॉर्ड 12.4% वृद्धि के साथ 2.37 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया।
साल भर पहले अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ रुपये का रहा। ये मजबूत आर्थिक गतिविधियों (Economic activities) और कंपनियों के मार्च के अंत में खातों के मिलान को दर्शाता है। 1 जुलाई, 2017 से नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद का दूसरा सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन है। इससे पहले, मार्च 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपये था।
गुरुवार को सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2023 के अप्रैल के दौरान घरेलू लेनदेन से GST राजस्व 10.7% बढ़कर करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं आयातित वस्तुओं से राजस्व 20.8% बढ़कर 46,913 करोड़ रुपये रहा।
अगर राज्यवार जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो जाए तो पिछले महीने राज्य जीएसटी (SGST) में केवल महाराष्ट्र ने 41,645 करोड़ रुपये जीएसटी के तौर पर दिया। पिछले साल के मुकाबले महाराष्ट्र में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कर्नाटक राज्य जीएसटी (SGST) कलेक्शन में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और 17,815 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर अदा किया गया। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में हरियाणा में राज्य जीएसटी (SGST) करीब 14,057 करोड़ रुपये रही।
👉 #GST revenue collection for April 2024 highest ever at Rs 2.10 lakh crore
— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) May 1, 2024
👉 #GST collections breach landmark milestone of ₹2 lakh crore
👉 Gross Revenue Records 12.4% y-o-y growth
👉 Net Revenue (after refunds) stood at ₹1.92 lakh crore; 17.1% y-o-y growth https://t.co/aSUkhMyMLr
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि जिस प्रकार से केंद्रीय जीएसटी (CGST) का रिकॉर्ड कलेक्शन पर बढ़ोतरी हुई है, ये भारतीय अर्थव्यवस्था को और ऊपर तक पहुंचाता है। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कर संग्रहण रिकॉर्ड के आंकड़े साझा करते हुए निर्मला सीतारमण ने लिखा, ‘‘ये आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाते हैं, और केंद्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल से संभव हो पाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने GST व्यवस्था में विश्वास और योगदान देने वाले सभी करदाताओं को सराहा और कहा कि उनका योगदान ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..