
हेमंत सोरेन चौथी बार बने झारखंड के CM, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव रहे मौजूद
-
Anjali
- November 28, 2024
Hemant Soren Oath Taking Ceremony: झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई शीर्ष नेता शामिल हुए। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 49 वर्षीय नेता का मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल होगा।
चुनाव में मिली जोरदार जीत
हाल में हुए विधानसभा चुनावों में सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल करके अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं। झामुमो ने चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उसने 43 सीट पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) में शामिल कांग्रेस को 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को चार और भाकपा (माले)एल को दो सीट मिलीं। शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के पोस्टर पूरे रांची में देखे जा सकते हैं। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा यातायात नियम लागू कर दिए गए हैं।
शपथ से पहले हेमंत का वार
हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रांची शहर में स्कूल बंद रहा। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी और पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सिर्फ सोरेन शपथ लेंगे और विधानसभा में विश्वास मत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। शपथ लेने से कुछ घंटे पहले हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि ‘‘एकता राज्य के लोगों का सबसे बड़ा हथियार है, जिन्हें न तो विभाजित किया जा सकता है और न ही चुप कराया जा सकता है।''
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..