Dark Mode
  • day 00 month 0000
PNB घोटाले का आरोपी हीरा व्यापारी भगोड़ा मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी

PNB घोटाले का आरोपी हीरा व्यापारी भगोड़ा मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी

 

बेल्जियम में इलाज के बहाने भागने की कोशिश नाकाम

 

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी इलाज के लिए बेल्जियम गया था, जहां 11 अप्रैल को मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया। मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के आग्रह पर हुई है।

ईडी और सीबीआई ने जब से PNB घोटाले के आरोपी के प्रत्यर्पण की कोशिश शुरू की है, वह उसके कुछ दिन बाद से ही बेल्जियम के अस्पताल में इलाज करवा रहा था। जानकारी के मुताबिक, मेहुल चोकसी को भारत-बेल्जियम प्रत्यर्पण प्रक्रिया की कोशिश की जाएगी। यद्यपि हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी अभी बेल्जियम की अदालत में कानूनी कार्रवाई का इस्तेमाल कर सकता है।

 

बेल्जियम सुरक्षा एजेंसी की गिरफ्त में

 

PNB घोटाले का आरोपी हीरा व्यापारी भगोड़ा मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, मेहुल चोकसी ने बेल्जियम की एजेंसियों से भारत और एंटीगुआ की नागरिकता की बात छिपाई थी और वहां से स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में था। यह भी पता चला कि मेहुल कैंसर का इलाज करवाने के बहाने बेल्जियम पहुंचा था। भारतीय जांच एजेंसियां सीबीआई और ईडी मेहुल पर नजर बनाए हुए थीं। जब पता चला कि मेहुल स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में है, तो भारतीय एजेंसियों ने बेल्जियम जांच एजेंसियों को चरण आगाह किया और मेहुल चोकसी से जुड़े तमाम दस्तावेज और मुंबई कोर्ट की ओर से जारी अरेस्ट वारंट के कागजात शेयर किए। उसके बाद बेल्जियम की सुरक्षा एजेंसियों ने चोकसी को धर दबोचा।

 

 ये भी पढ़े- क्या NIA के दस सवाल से खुलेंगे मुंबई हमले के राज? तहव्वुर से पूछे गए ये सवाल

 

हरिप्रसाद एसवी ने बताया देश के लिए बड़ी उपलब्धि

 

पीएनबी घोटाले के अपराध को उजागर करने वाले हरिप्रसाद एसवी ने भगोड़े मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर सीबीआई की प्रशंसा की है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हरिप्रसाद ने इसे न केवल देश के लिए बल्कि उन सभी लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी बताया है, जिन्हें चोकसी ने धोखा दिया था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को जल्द से जल्द मेहुल चोकसी को भारत देश वापस लाना चाहिए।

 

हरिप्रसाद ने कहा, "भगोड़ा आर्थिक अपराधी को वापस लाने के अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात उन अरबों डॉलर को वापस लाना है जो उसने भारत से लूटकर दुनिया में कहीं छिपाकर रखे हैं। आशा है कि PNB घोटाले की जांच में भारत सरकार इस बार जरूर सफल होगी। यह बहुत खुशी की खबर है।

बता दें कि हरिप्रसाद ने 26 जुलाई, 2016 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखकर बड़े पैमाने पर घोटाले की आशंका जताई थी और अपने पत्र में बताया था कि बैलेंस शीट में साफ संकेत मिल रहे हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ है।

 

प्रत्यर्पण में क्यों है रुकावट?

 

PNB घोटाले का आरोपी हीरा व्यापारी भगोड़ा मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी

बेल्जियम में गिरफ्तारी के बाद मेहुल चोकसी ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट में जमानत मांगी है और उसने बताया कि इलाज कराने के लिए एंटीगुआ और बारबुडा से बेल्जियम आया था। बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जहाँ वह अपनी पत्नी के साथ एंटवर्प में रह रहा था। इधर भारतीय एजेंसियां मेहुल चोकसी की जमानत पर रोक लगाने और उसके प्रत्यर्पण की तैयारी में लग गई हैं। हालांकि चोकसी की नागरिकता और मेडिकल स्थिति की वजह से यह आसान नहीं होगा। सितंबर 2024 में चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम से अनुरोध किया गया था। लेकिन उस समय चोकसी के वकीलों ने कहा था कि उनके मुवक्किल की तबीयत ठीक नहीं है और वह ब्लड कैंसर से जूझ रहा है, इसलिए उसका प्रत्यर्पण नहीं हो सकता। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने कोर्ट को बताया था कि अगर वह इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम जा सकता है, तो वह भारत जाकर भी इलाज करा सकता है। ईडी और सीबीआई के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद बेल्जियम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

 

मेहुल चोकसी घोटाला और संपत्ति


मेहुल चोकसी करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। यह घोटाला 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। चोकसी 2018 से एंटीगुआ में रह रहा है। ईडी ने चोकसी के खिलाफ तीन चार्जशीट दाखिल की हैं। 2019 में ईडी ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि चोकसी 'भगोड़ा और फरार' है।
ईडी ने 2018 में चोकसी की 1,217 करोड़ रुपये की 41 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। कुर्क की गई संपत्तियों में मुंबई के एक पॉश इलाके में उसके दो फ्लैट, कोलकाता में एक मॉल, मुंबई-गोवा हाईवे पर 27 एकड़ जमीन, तमिलनाडु में 101 एकड़ जमीन, नासिक, नागपुर, आंध्र प्रदेश में जमीनें, आलिबाग में दो बंगले और सूरत में कार्यालय शामिल हैं।

 

बता दें 2018 में पीएनबी घोटाला के बाद मेहुल चोकसी भारत छोड़कर फरार हो गया था। भतीजा नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों ही इस घोटाले में आरोपी हैं और लंदन में प्रत्यर्पण कार्यवाही का सामना कर रहे हैं।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?