
Jimmy Carter : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, भारत के एक गांव का रखा गया नाम
-
Renuka
- December 30, 2024
Former US President : अमेरिकी के 39 वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार को 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अमेरिकी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बता दें कि जिमी कार्टर 1977 से 1981 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके थे।
जिमी कार्टर का निधन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार यानी 29 दिसंबर को निधन हो गया। जिसके चलते देश-विदेशों में शोक की लहर छा गई। बता दें कि 100 साल की आयु में अंतिम सांस ली । वह भारत की यात्रा करने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे। सबसे खास बात यह है कि- उन्होंने भारत यात्रा के दौरान दिल्ली सटे गुरुग्राम के एक गांव का भी दौरा किया था। जिसके बाद से उनकी निशानी के तौर पर उस गांव का नाम कार्टरपुरी रख दिया गया है।
भारत के एक गांव का रखा नाम
बता दें कि जिमी कार्टर के नाम से भारत के हरियाणा के एक गांव का नाम रखा गया है। भारत की आजादी से पहले जिमी कार्टर की मां लिलियन कार्टर अक्सर दौलतपुर नसीराबाद गांव में आया करती थीं। फिर वहीं 1947 के बाद वह अमेरिका चली गईं। बहुत वर्षों बाद जब जिमी का भारत आना हुआ तो अपनी मां के कहने पर वह इस गांव में भी आए। हालांकि यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि- इस गांव को नाम तो अमेरिकी राष्ट्रपति का मिल गया लेकिन इसका विकास आज भी अधिकारियों की राह देख रहा है।
1978 में भारत किया था दौरा
साल 1924 में जन्मे जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति थे। वह 1977 से 1981 तक अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर रहे थे। वहीं अपने राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान भारत के दौरे पर आए थे। तब भारत में आपातकाल के बाद जनता पार्टी की सरकार बनी थी । वह 1978 में भारत आए थे और 2 जनवरी को उन्होंने भारतीय संसद को भी संबोधित किया था। उन्होंने तानाशाही के खिलाफ भी बात की थी।
1837 के बाद डीप साउथ से आने वाले पहले राष्ट्रपति
राष्ट्रपति के रूप में कार्टर का कार्यकाल काफी उथल-पुथल भरा रहा है। बता दें कि उनके कार्यकाल अमेरिका में ऊर्जा की कमी और साथ ही ईरान बंधक संकट शामिल रहा था। कार्टर 1971 से 1975 तक जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे। वह 1837 के बाद से डीप साउथ से आने वाले पहले राष्ट्रपति थे। व्हाइट हाउस में लिंडन बी. जॉनसन और बिल क्लिंटन के कार्यकाल के बीच एकमात्र डेमोक्रेट निर्वाचित राष्ट्रपति थे।
पिछले साल पत्नी का हुआ था निधन
जेम्स अर्ल कार्टर जूनियर का जन्म 1 अक्टूबरॉ,1924 को प्लेन्स में हुआ था। आपको बता दें कि उनके पिता किसान थे, उन्हें किताबें और उनका बैपटिस्ट धर्म बहुत पसंद था। अमेरिकी नौसेना अकादमी में उन्होंने परमाणु विज्ञान की पढ़ाई की और 1946 में डिस्टिंक्शन के साथ ग्रैजुएशन की। उसी वर्ष, उन्होंने रोजलिन स्मिथ से शादी की है। बता दें कि उनकी पत्नी का निधन 19 नवंबर, 2023 को 96 साल की आयु में हुआ था।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (71)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (292)
- दुनिया (301)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (370)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (428)
- हेल्थ (132)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (236)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (41)
- राशिफल (195)
- वीडियो (603)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..